विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2019

भारत ने परमाणु सक्षम मिसाइल पृथ्वी-दो का सफल परीक्षण किया

भारत ने सेना द्वारा उपयोग में लाये जाने के संदर्भ में प्रयोग के तौर पर परमाणु सक्षम पृथ्वी - दो मिसाइल का ओड़िशा तट के परीक्षण रेंज से सफल परीक्षण किया.

भारत ने परमाणु सक्षम मिसाइल पृथ्वी-दो का सफल परीक्षण किया
पृथ्वी - दो मिसाइल का ओड़िशा तट के परीक्षण रेंज से सफल परीक्षण किया (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

भारत ने सेना द्वारा उपयोग में लाये जाने के संदर्भ में प्रयोग के तौर पर परमाणु सक्षम पृथ्वी - दो मिसाइल का ओड़िशा तट के परीक्षण रेंज से सफल परीक्षण किया. सूत्रों ने बताया कि इस मिसाइल का परीक्षण रात लगभग साढ़े आठ बजे चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज के लांच कॉम्प्लेक्स- तीन से किया गया. सतह से सतह तक मार करने वाली इस मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर तक है.

'चंद्रयान 2' की पहली झलक: आठ हाथियों के वज़न वाला 'चंद्रयान-2' उतरेगा चांद के अनदेखे हिस्से पर

एक सूत्र ने बताया, ‘‘यह एक नियमित परीक्षण था'. पृथ्वी-दो का 21 फरवरी, 2018 की रात को भी चांदीपुर में आईटीआर से सफल परीक्षण किया गया था. सूत्रों ने बताया कि यह मिसाइल 500/100 किलोग्राम आयुध ले जाने में सक्षम है और तरल प्रणोदन दो इंजनों द्वारा संचालित है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prithvi 2, Missile Launch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com