विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2020

अक्‍टूबर में नई एयर डिफेंस कमांड की घोषणा कर सकता है रक्षा मंत्रालय: रिपोर्ट

एयर डिफेंस कमांड का गठन भारतीय वायुसेना के मध्य कमान मुख्यालय के साथ किया जाना प्रस्तावित है, जो आगरा, ग्वालियर और बरेली सहित महत्वपूर्ण एयरबेस को नियंत्रित करता है.

अक्‍टूबर में नई एयर डिफेंस कमांड की घोषणा कर सकता है रक्षा मंत्रालय: रिपोर्ट
नई एयर डिफेंस कमांड की स्‍थापना प्रयागराज की जाने की तैयारी है (प्रतीकात्‍मक फोटो)
  • चीन के साथ सीमा विवाद के बीच बड़ी तैयारी
  • प्रयागराज में स्‍थापना की जाएगी
  • एयरफोर्स डे के आसपास घोषणा संभव
नई दिल्ली:

चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर जारी गतिरोध के बीच रक्षा मंत्रालय बड़ा कदम उठाने जा रहा है. डिपोर्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स ने सशस्त्र बलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है, इसकी वजह प्रयागराज में अक्‍टूबर माह के दूसरे सप्‍ताह में भारतीय वायु सेना (IAF) के तहत नई एयर डिफेंस कमांड (Air defence Command)स्थापित की जा सकती है.सरकारी सूत्रों ने न्‍यूज एजेंसी ANI को बताया, "वायु सेना अधिकारी के निर्देशन में कमांड की संरचना तैयार करने के लिए काम तेज कर दिया गया है. इस वर्ष 8 अक्टूबर को एयरफोर्स डे (Air Force Day)के आसपास प्रयागराज (Prayagraj) में एयर डिफेंस कमांड की स्‍थापना की घोषणा की जा सकती है." 

LAC के पास सेना, वायुसेना को उच्च स्तर की सतर्कता बरतने के निर्देश : सूत्र

एयर डिफेंस कमांड का गठन भारतीय वायुसेना के मध्य कमान मुख्यालय के साथ किया जाना प्रस्तावित है, जो आगरा, ग्वालियर और बरेली सहित महत्वपूर्ण एयरबेस को नियंत्रित करता है. इसका उद्देश्‍य तीनो सेनाओं (Services) के संसाधनों को एक कमांड के तहत संयोजित करना और इसे देश के एयरस्‍पेस की सुरक्षा के लिए सक्रिय करना है. इस बारे में IAF के वाइस चीफ एयर मार्शल एचएस अरोड़ा ने एक अध्‍ययन किया था उन्होंने ही तीनों सेनाओं को मिलाकर नया डिफेंस कमांड बनाने का सुझाव दिया था.

भारतीय वायुसेना ने इस तरह बचाई युवक की जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Defence Ministry, Air Defence Command, IAF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com