देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना (Covid-19) के 26,964 नए मामले सामने आए और 383 लोगों की मौत हुई. रिकवरी रेट की बात करें तो यह 97.77% है जो कि मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 34,167 लोग ठीक हुए, जिससे के बाद ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या की बात करें तो ये 3,27,83,741 हो गई है. वीकली पोजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 2.08 प्रतिशत है जो कि पिछले 89 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है. वहीं डेली पोजिटिविटी रेट की बात करें तो ये 1.69 प्रतिशत है जो कि पिछले 23 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे है. पिछले 24 घंटे में 75,57,529 वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 82,65,15,754 वैक्सीनेशन हो चुका है.
कोरोना को लेकर बड़ी राहत, R-Value 1 से नीचे
कोरोना महामारी को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है. वैज्ञानिकों ने कहा है कि भारत में COVID-19 की आर-वैल्यू (R-Value) 1 से भी नीचे आ गई है. 'आर-वैल्यू' एक मानक है जिससे पता चलता है कि कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार कम या तेज है. वैज्ञानिकों ने कहा कि अगस्त-अंत में 'आर-वैल्यू' 1.17 था जो कि सितंबर के मध्य में घटकर 0.92 पहुंच गया है. यह दर्शाता है कि देश भर में संक्रमण का प्रसार धीमा हो गया है. हालांकि, कुछ प्रमुख शहरों, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु के आर-वैल्यू 1 से अधिक हैं. दिल्ली और पुणे का आर-वैल्यू 1 से नीचे है. महाराष्ट्र और केरल का आर-वैल्यू 1 से नीचे है, जो इन दो राज्यों को सबसे अधिक सक्रिय मामलों के साथ एक बहुत जरूरी राहत देता है. अगस्त के अंत में आर-वैल्यू 1.17 थी. यह 4-7 सितंबर के बीच घटकर 1.11 रह गया और तब से यह 1 से नीचे ही बना हुआ है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दिल्ली में लगातार चौथे दिन कोरोना से एक भी मौत नहीं
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से चौथे दिन एक भी मौत नहीं हुई है. दिल्ली में अब तक 25,085 लोगों की मौत हो चुकी है. मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक- पिछले 24 घंटे में कोरोना के 39 नए केस दर्ज किए गए हैं. कोरोना संक्रमण दर 0.06 फीसदी हो गई है. सक्रिय मरीजों की संख्या 400 है, जिसमें से होम आइसोलेशन में 127 मरीज हैं. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.027 फीसदी और रिकवरी दर 98.22 फीसदी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं