- सेना के सूत्रों के हवाले से अहम जानकारी
- 22 जून को भारत-चीन में हुई बातचीत
- पूर्वी लद्दाख से सेना बुलाए जाने पर बनी आपसी सहमति
भारत-चीन तनाव के बीच 22 जून को भारत और चीन के बीच लेफ्टिनेंट कमांडर स्तर के अधिकारियों की बातचीत हुई है. जानकारी है कि यह बातचीत बहुत ही बेहतर माहौल में हुई है और दोनों देशों ने जवानों की वापसी करने को लेकर आपसी सहमति जताई है. सेना के सूत्रों से यह जानकारी मिली है.
सेना के सूत्रों ने बताया है कि दोनों देशों की सेनाएं ईस्टर्न लद्दाख से पीछे हटने को तैयार हो गई हैं. मंगलवार को सेना की ओर से कहा गया है कि सोमवार को दोनों देशों की ओर से गलवान घाटी में हुई झड़प और संघर्ष के दूसरे मुद्दों के लेकर लेफ्टिनेंट कमांडर स्तर पर बातचीत हुई, जिसमें दोनों देश 'सेना की वापसी के लिए आपसी सहमति' जताई. सेना ने कहा कि ये बातचीत बहुत ही सकारात्मक और बेहतर माहौल में हुई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आर्मी ने बताया कि इस बातचीत में पूर्वी लद्दाख के इलाके से सेना वापस बुलाए जाने को लेकर पूरी डिटेल पर चर्चा हुई और दोनों देशों की सेनाएं इस हिसाब से आगे बढ़ेंगी. लेफ्टिनेंट कमांडर स्तर की यह बातचीत पूर्वी लद्दाख के चुशुल के चीनी बॉर्डर के तहत आने वाले मोल्डो इलाके में हुई है. मंगलवार को भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर कोई बातचीत नही होगी. सोमवार को हुए इस दूसरे दौर की बातचीत के बाद आज बयान जारी हो सकता है. फिलहाल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे का मंगलवार को लेह में रहने का कार्यक्रम है.
इसके पहले 6 जून को दोनों देशों के बीच में हफ्तों से चले आ रहे तनाव को कम करने के लिए बातचीत हुई थी, लेकिन उसके नौ दिन बाद ही 15 जून को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी, जिसमें 20 भारतीय जवानों ने अपनी जान गंवा दी थी.
6 जून को हुई बातचीत में आपसी समझौता हुआ था, जिसके तहत चीनी सेना को यहां अपने टेंट हटाने थे लेकिन उन्होंने इससे मना किया, जिसके बाद भारतीय जवानों की उनसे झड़प हो गई. चीनी जवानों ने इस हिंसक झड़प में कील लगे हुए डंडे, नुकीली छड़ें और पत्थरों का इस्तेमाल किया. सोमवार को सेना के सूत्रों के हवाले से खबर आई कि दोनों देशों के बीच सैन्य स्तर की बातचीत के दौरान चीन की सेना ने स्वीकार किया है कि उनका कमांडिंग ऑफिसर इस दौरान मारा गया था.
Video: अब सिक्किम में भारतीय और चीनी सैनिकों की झड़प का वीडिया आया सामने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं