दक्षिण एशिया के पड़ोसी और एक-दूसरे के प्रबल विरोधी भारत और पाकिस्तान उन देशों में हैं जिन्होंने यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमले की निंदा करने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के प्रस्ताव पर वोटिंग में भाग नहीं दिया. सरकार के सूत्रों ने संकेत दिया है कि दोनों देश अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं. सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'दोनों देशों के बीच संघर्षविराम पिछले एक साल से अधिक समय से जारी है.यह अच्छा संकेत हैं कि दोनों देश एक साथ काम नहीं कर रहे तो कम के कम साथ चलना तो चाहते हैं. '
इस अधिकारी के अनुसार, हाल के घटनाक्रम से यह संकेत भी मिलता है कि भारत और पाकिस्तान अपने बीच की दूरियों को पाटने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 'भारत सिंधु जल संधि के प्रावधानों से परे फ्लड फ्लो से संबंधित पाकिस्तान के अनुरोध को सद्भावना के तौर पर ले रहा है.' भारत, सिंधु जल संधि के अनुसार, अनिवार्य रूप से जलाशयों से पानी के असाधारण बहाव और बाढ़ के पानी के प्रवाह के बारे में हर साल पाकिस्तान को जारी प्रदान करता रहा है लेकिन इस साल इस्लामाबाद में हुई हालिया वार्ता में वह संधि के प्रावधानों से परे भी जानकारी देने पर रजामंद हो गया है. एक सूत्र ने कहा कि अलग रहने वाले हर देश के एक-दूसरे के साथ दोस्ताना समीकरण नहीं हो सकते लेकिन हम इस बात से अवगत है कि हम हर बात के लिए पश्चिम की ओर नहीं देख सकते इसलिए हम अपने रणनीतिक हितों को ऊपर रख रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जहां तक भारत और पाकिस्तान की बात है तो दोनों देश इस बात को स्वीकार करते हैं कि इन्हें अपने मतभेदों को खुद ही दूर करना होगा. यहां तक कि पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी नेशनल सिक्युरिटी पॉलिसी डॉक्यूमेंट में भी कहा गया है कि वह भारत के साथ अपने संबंधों को सुधारना चाहती है. पाकिस्तान के सेना प्रमुख की ओर से हाल में जारी बयान में कहा गया है कि वे सियाचिन से demilitarisation के खिलाफ नहीं हैं. इन दोनों बयानों को दोनों देशों के बीच एक दूसरे के प्रति रुख में आई नरमी के तौर पर देखा जा रहा है. पिछले साल करतारपुर कॉरिडोर का खुलना ऐसा एक और संकेत है जो बताया है कि देशों देश धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं. सरकार के एक शीर्ष पदाधिकारी ने कहा, 'भारत और पाकिस्तान, दोनों ने ही हाल में मानवीय सहायता के तौर पर अफगानिस्ताान के लिए गेहूं ले जाने वाले ट्रक के काफिले को सद्भावना के तौर पर इजाजत दी है. '
- ये भी पढ़ें -
* अशनीर ग्रोवर अब कर्मचारी, निदेशक, संस्थापक नहीं, उनका परिवार गड़बड़ियों में था शामिल, BharatPe का आरोप
* 31 फ्लाइट्स 8 मार्च तक 6300 से अधिक भारतीयों को यूक्रेन से लाएंगी भारत : रिपोर्ट
* शार्प शूटरों और दिल्ली पुलिस के बीच जबर्दस्त मुठभेड़, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बाहरी उत्तरी जिला
VIDEO: यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था पर असर, लोगों को जरूरी सामान की हो रही किल्लत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं