प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने आज यानी मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस (77th Independence Day) के अवसर पर ध्वजारोहण के बाद लाल किले (Red Fort) की प्राचीर से देश को संबोधित किया.प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशवासियों को बार-बार ‘परिवारजन' कहकर संबोधित किया.
प्रधानमंत्री मोदी और उनसे पहले के प्रधानमंत्री भी अब तक लाल किले से जनता को आम तौर पर ‘मेरे प्रिय देशवासियों' कह कर संबोधित करते आ रहे हैं.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर
हालांकि, इस बार प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कई बार ‘मेरे प्यारे परिवारजनों' और ‘मेरे प्रिय परिवारजनों' कहा. उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा, ‘‘इतना बड़ा देश, 140 करोड़ मेरे भाई-बहन, मेरे परिवारजन... आज आजादी का पर्व मना रहे हैं. मैं देश के कोटि-कोटि जनों को, देश और दुनिया में भारत को प्यार करने वाले, भारत का सम्मान करने वाले कोटि-कोटि जनों को इस महान पर्व की अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं.''
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘परिवारजन' के साथ ही राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में 'देशवासियों' शब्द का भी उपयोग किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं