Bihar Night Curfew : कोविड के खिलाफ बिहार में रविवार से 15 मई तक लागू रहेगा नाइट कर्फ्यू, मॉल, सिनेमाघर, पार्क बंद रहेंगे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में आज 8690 मामले सामने आए हैं. लिहाजा निर्णय लिया गया है कि कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए कंटेन्मेंट ज़ोन बनाया जाएहा. जहां लोगों के इलाज की पूरी व्यवस्था राज्य सरकार रहेगी. आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट समय पर दिया जायेगा. अभी पेंडिंग मामले की शिकायत हैं.
ऑक्सीजन की आपूर्ति और दवा सबका इंतज़ाम किया जायेगा. होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों की मॉनिटरिंग का प्रबंध किया जायेगा. जितनी भी एंबुलेंस की ज़रूरत होगी, पूरी की जाएगी . मुख्यमंत्री ने कहा, बाहर रहेंगे वाले लोगों से अपील है कि आप जल्दी से जल्दी आ जाएं, देर करने पर कठिनाई बढ़ेगी.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
नीतीश कुमार ने कहा कि जनता के बीच कोरोना को लेकर प्रचार प्रसार पर विशेष ज़ोर दिया जाएगा. सबको मास्क सबको उपलब्ध कराएंगे.इसके लिए पंचायती राज विभाग को ज़िम्मेदारी दी जाएगी. सभी चिकित्साकर्मी को एक माह का अलग से वेतन दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा, शैक्षणिक संस्थान भी 15 मई तक बंद रहेंगे और कोई परीक्षा नहीं संचालित नहीं होंगी.सारे मॉल, पार्क, सिनेमा हाल अब बंद रहेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं