विज्ञापन

Monsoon Update: इस साल सामान्य से भी कम बारिश, मॉनसून पर IMD की भविष्यवाणी ने बढ़ाई टेंशन, जून में भी हीटवेव

Monsoon Arrival Update IMD Forecast: प्रचंड गर्मी से तपते भारत को इस साल भी पर्याप्त बारिश की राहत नसीब नहीं होती दिख रही है. IMD ने पूरे देश में जून में सामान्य से कम बारिश की भविष्यवाणी जताई है. कई राज्यों में तो जून में भी हीटवेव जैसे हालात बने रहेंगे.

Monsoon Update: इस साल सामान्य से भी कम बारिश, मॉनसून पर IMD की भविष्यवाणी ने बढ़ाई टेंशन, जून में भी हीटवेव
  • इस साल पूरे देश में सामान्य से भी कम बारिश होगी. मॉनसून पर IMD की भविष्यवाणी ने टेंशन बढ़ा दी है.
  • IMD की भविष्यवाणी में जून में भी हीटवेव चलने की बात कही गई है.
  • पूरे देश में लॉन्ग पीरियड एवरेज का 90% तक बारिश होने का पूर्वानुमान है.
नई दिल्ली:

Monsoon Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मॉनसून को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. जून से सितंबर में होने वाली मॉनसूनी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में सामान्य से कम बारिश की भविष्यवाणी की है. इससे पहले मौसम विभाग ने 13 अप्रैल को मॉनसून को लेकर पहला पूर्वानुमान जारी किया था. आज जारी दूसरे पूर्वानुमान में IMD ने लॉन्ग रेंज रेन फॉल 90 प्रतिशत होने की संभावना जताई है. इसमें 4 प्रतिशत प्लस-माइनस में रखा गया है. देश के अलग-अलग रीजन के लिए मानसूनी बारिश की भविष्यवाणी में भी मौसम विभाग ने सामान्य से कम बारिश की भविष्यवाणी की है. सामान्य से कम बारिश के पीछे सुपर अल-नीनो को कारण बताया गया है. 

मॉनसून पर IMD की भविष्यवाणी की बड़ी बातें (Monsoon Arrival Update IMD Forecast) 

  • दक्षिण पश्चिम मानसून सीजन के दौरान इस साल लॉन्ग पीरियड एवरेज का 90% तक बारिश होने का पूर्वानुमान है (मॉडल त्रुटि प्लस माइनस 4% है)
  • इस साल जून से सितंबर के बीच दक्षिण पश्चिम मॉनसून सीजन के दौरान देश में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है.
  • उत्तर पूर्व भारत में सामान्य बारिश होने का पूर्वानुमान है (94% to 106% of LPA)
  • मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से कम बारिश होने का पूर्वानुमान है.
  • उत्तर पश्चिम भारत में लॉन्ग पीरियड एवरेज का 92% यानी औसत से कम बारिश होने का पूर्वानुमान है.
  • Monsoon Core Zone - जो मध्य भारत के ऊपर एक Zone है जहां ज्यादातर खेती बारिश पर ज्यादा निर्भर करती है - वहां भी सामान्य से कम बारिश होने का पूर्वानुमान है.

IMD के DG डॉ. एम मोहपात्रा ने क्या कहा?

IMD के DG डॉ. एम मोहपात्रा ने कहा कि जून 2026 में देश के अधिकतर हिस्सों में मासिक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का संभावना है. हालांकि मध्य, उत्तर पश्चिम और पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या उससे कम रहने की संभावना है. देश के अधिकांश हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान (Minimum  temperature) भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है.

जून में भारत के इन 12 राज्यों में बने हीट वेब के हालात (HEAT WAVE FORECAST)

जून महीने के दौरान उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, गुजरात और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में और महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ इक्का-दुक्का क्षेत्र में सामान्य से अधिक हीटवेब जैसे कंडीशन डेवलप होने की संभावना है. सामान्य से कम बारिश, जून तक हीट वेब की आशंका यह बताता है कि इस साल भी पूरे देश में भीषण गर्मी पड़ने वाली है.



13 अप्रैल को जारी पहले पूर्वानुमान में भी सामान्य से कम बारिश की थी भविष्यवाणी

इससे पहले 13 अप्रैल को जारी पहले पूर्वानुमान में भी IMD ने सामान्य से कम बारिश रहने की संभावना जताई थी. तब आईएमडी ने कहा था कि भारत में इस दौरान 80 सेंटीमीटर बारिश होने की संभावना है. देश में मौसमी बारिश का (1971 से 2020 तक) दीर्घकालिक औसत (एलपीए) 87 सेंटीमीटर रहा है.

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. एम. महापात्र ने कहा था, ‘‘मात्रात्मक रूप से, पूरे देश में मौसमी बारिश एलपीए के 92 प्रतिशत तक होने की संभावना है, जिसमें पांच प्रतिशत की कमी या बढ़ोतरी हो सकती है.''

IMD Monsoon Forcast 13 April by prabhanshuranjan.prabhu

सामान्य से कम बारिश अल नीनो के कारण

सामान्य से कम वर्षा का एक कारण अल नीनो की स्थिति का उभरना हो सकता है, जिससे देश में कम बारिश होती है. आईएमडी के अनुसार, जलवायु मॉडल संकेत देते हैं कि जून के आसपास अल नीनो की स्थिति बनने की संभावना है. वर्तमान में भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में कमजोर ला नीना की स्थिति धीरे-धीरे समाप्त होकर सामान्य (तटस्थ) जलवायु स्थिति में बदल रही है.

यह भी पढ़ें - Monsoon Update: इधर 45 डिग्री पारे पर झुलस रही दिल्ली, उधर मॉनसून भी देने वाला है दस्तक, जानिए कहां तक पहुंचा

लेखक के बारे में
img
हिमांशु शेखर मिश्रा
Senior Editor, Political & Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Update, Monsoon Rainfall, Monsoon Update 2026, IMD Monsoon Forecast, IMD Monsoon Forecast 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com