Advertisement

पूर्व पीएम राजीव गांधी के हत्यारे छूट जाएं तो बाकी का क्या? : जयललिता के फैसले पर राहुल गांधी

Advertisement
Read Time: 5 mins
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की साजिश रचने के तीन दोषियों की मौत की सजा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उम्रकैद में बदलने पर बुधवार कहा कि इस देश में प्रधानमंत्री को न्याय नहीं मिला तो आम आदमी को कहां न्याय मिलेगा।

अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर आए राहुल ने यहां स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान कहा, "इस देश के प्रधानमंत्री (राजीव गांधी) ने अपनी जान दी और उनको न्याय नहीं मिला। हम न्याय की बात करते हैं। ये मेरे दिल की बात है इसलिए आप लोगों से कह रहा हूं।"

राहुल ने कहा, "मैं फांसी के खिलाफ हूं। मेरे पिता अब वापस नहीं आएंगे। ये देश की बात है। ये मेरे परिवार या मेरे पिता की बात नहीं है।"

Advertisement
Featured Video Of The Day
Organ Donation बढ़ाने के लिए क्या कर सकती है सरकार, विशेषज्ञ कर रहे हैं विचार | Khabron Ki Khabar

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: