कर्नाटक (Karnataka) के मांड्या प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज (Mandya pre-University college) में हिजाब पहनी छात्रा मुस्कान (Muskan) ने मंगलवार को भगवा दुपट्टा पहने युवाओं के एक बड़े गुट का अकेले सामना करने पर कहा कि "वो चिंतित नहीं थी" और वह हिजाब पहनने के अपने अधिकार के लिए लड़ती रहेगी. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में मुस्कान को नारेबाजी करते भगवा स्कार्फ पहने युवकों के बीच घिरा देखा जा सकता है, लेकिन इस दौरान वह उनके खिलाफ जमकर डटी रही. मुस्कान ने कहा कि कपड़े के एक टुकड़े के लिए लड़कियों की शिक्षा बरबाद की जा रही है.
जैसे ही युवकों का गुट "जय श्री राम" के नारे लगाते हुए छात्रा की ओर बढ़ता है, मुस्कान वापस चिल्लाती है, "अल्लाह हू अकबर!" और चिल्लाती हुई क्लास की ओर बढ़ जाती है. लड़कों का समूह उसके पीछे जाता दिखता है. इस बीच कॉलेज का स्टाफ लड़कों को रोकता हुआ दिखता है और लड़की को साथ ले जाता हुआ दिखता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
VIDEO : भगवा गमछा पहने युवकों के खिलाफ अकेले मोर्चे पर डटी हिजाब पहने हुए लड़की
एनडीटीवी से बातचीच करते हुए मुस्कान ने कहा, "मैं बिलकुल चिंतित नहीं थी. हकीकत में हुआ ये कि मैं अपने असाइनमेंट जमा कराना चाहती थी, इसलिए मैंने कॉलेज में प्रवेश किया, लेकिन वो मुझे कॉलेज के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दे रहे थे, क्योंकि मैंने बुर्का पहना हुआ था. हालांकि, किसी न किसी तरह से मैं अंदर आ गई, जिसके बाद वो मेरे सामने चिल्लाने लगे, जय श्री राम के नारे लगाने लगे. उसके बाद मैंने अल्लाह हू अकबर चिल्लाना शुरू कर दिया. भीड़ में सिर्फ 10 प्रतिशत लड़के कॉलेज के थे और बाकि सभी बाहर के थे. स्कूल के प्रिंसिपल और अध्यापकों ने मुझे सपोर्ट किया और भीड़ से मेरी सुरक्षा की."
कर्नाटक में हिजाब विवाद : सभी स्कूल-कॉलेज तीन दिन बंद रहेंगे, सीएम बसवराज बोम्मई का आदेश
मुस्कान ने कहा, "यह पिछले हफ्ते ही शुरू हुआ था. हम हर समय बुर्का और हिजाब पहनते थे. मैं क्लास में हिजाब पहनती थी और बुर्का उतार देती थी. हिजाब हमारा एक हिस्सा है. प्रिंसिपल ने कभी कुछ नहीं कहा. बाहरी लोगों ने इसे शुरू किया है. प्रिंसिपल ने हमें बुर्का नहीं ले जाने की सलाह दी है. हम हिजाब के लिए विरोध करना जारी रखेंगे. यह मुस्लिम लड़की होने का एक हिस्सा है. मेरे हिंदू दोस्तों ने मेरा समर्थन किया. मैं सुरक्षित महसूस करती हूं. सुबह से, हर कोई मुझसे कह रहा है कि हम आपके साथ हैं."
बता दें कि कर्नाटक भर के कॉलेजों में एक तरफ हिजाब पहनी छात्रों को और दूसरी तरफ युवकों को भगवा स्कार्फ पहने हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए देखा जा रहा है. उडुपी के गवर्नमेंट गर्ल्स पीयू कॉलेज में पिछले महीने विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था, जब छह छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें हिजाब पर जोर देने के लिए कक्षाओं में प्रवेश से रोक दिया गया. इसके बाद विरोध उडुपी और मांड्या और शिवमोग्गा जैसे अन्य शहरों में फैल गया. स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी स्कूल-कॉलेजों को तीन दिन तक बंद रखने का ऐलान किया है. उधर, इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में भी सुनवाई चल रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं