असम के मुख्यमंत्री (Assam CM) हिमंत बिस्वा सरमा ने आज कहा कि उन्होंने मेगास्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से बात की है और उन्हें उनकी आने वाली फिल्म 'पठान' के खिलाफ हो रहे विरोध को लेकर आश्वस्त किया है. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि शाहरुख खान ने आज सुबह राज्य के एक थिएटर में हुई “एक घटना” पर उन्हें फोन किया.
यह हुई बात
मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, "बॉलीवुड अभिनेता श्री @iamsrk ने मुझे फोन किया और हमने आज सुबह 2 बजे बात की. उन्होंने अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान गुवाहाटी में एक घटना के बारे में चिंता व्यक्त की. मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार का कर्तव्य है. हम पूछताछ करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी कोई अप्रिय घटना न हो."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Bollywood actor Shri @iamsrk called me and we talked today morning at 2 am. He expressed concern about an incident in Guwahati during screening of his film. I assured him that it's duty of state govt to maintain law & order. We'll enquire and ensure no such untoward incidents.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) January 22, 2023
यह था मामला
मुख्यमंत्री का यह ट्वीट उनके "कौन हैं शाहरुख खान?" पूछने के एक दिन बाद आया है. सरमा ने कल गुवाहाटी में मीडिया कर्मियों के 'पठान' फिल्म के हिंसक विरोध पर सवाल पूछने पर कहा था, "शाहरुख खान कौन हैं? मैं उनके या फिल्म 'पठान' के बारे में कुछ नहीं जानता." पत्रकारों के यह कहे जाने पर कि खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं, उन्होंने कहा था कि राज्य के लोगों को असमिया फिल्मों की चिंता करनी चाहिए न कि बॉलीवुड की. हेमंत बिस्वा सरमा ने यह भी कहा था कि उन्हें शाहरुख खान का कोई फोन नहीं आया है और अगर अभिनेता ने उनसे आग्रह किया तो वह इस मामले को देखेंगे. उन्होंने किसी भी प्रदर्शनकारी द्वारा कानून का उल्लंघन करने पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था.
यह है विवाद
25 जनवरी को रिलीज होने वाली शाहरुख खान की 'पठान' को 'बेशरम रंग' गाने पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है. फिल्म में उनकी सह-कलाकार दीपिका पादुकोण को भगवा बिकनी में दिखाया गया है. इसी को लेकर कुछ संगठनों सहित कई नेताओं ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.
यह भी पढ़ें-
पहलवानों के #MeToo आरोप का असर : WFI महापरिषद की अयोध्या में होने वाली आपात बैठक रद्द
विज्ञापन-मुक्त ट्विटर के लिए अधिक महंगी सदस्यता लेनी होगी : एलन मस्क
अमेरिकी मीडिया ने बड़े पैमाने पर नौकरियों में कटौती की, दिग्गज पत्रकार हुए बेरोजगार
कल से 27 तक आंधी-बारिश व बर्फबारी की संभावना : मौसम विभाग, इस इलाके के लोग रखें ध्यान
नीतीश कुमार ‘‘किसान विरोधी'' : बोले भाजपा नेता- '22 फरवरी को किसान सम्मेलन में भाग लेंगे अमित शाह'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं