विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2022

हिजाब विवाद : कर्नाटक पुलिस ने तीन कस्बों में फ्लैग मार्च निकाला, युवक पर हमले के बाद उठाया कदम

पुलिस ने उडुपी, चित्रदुर्ग और डोड्डाबल्लापुरा में कॉलेज परिसर और कक्षाओं में हिजाब पहनने की मुस्लिम छात्रों की मांग को लेकर जारी तनाव के बीच फ्लैग मार्च निकाला. कर्नाटक पुलिस ने यह कदम युवक पर हमले के बाद उठाया.

कर्नाटक पुलिस ने यह कदम युवक पर हमले के बाद उठाया.
बेंगलुरु:

कॉलेज परिसर और कक्षाओं में हिजाब पहनने की मुस्लिम छात्रों की मांग को लेकर जारी तनाव के बीच कर्नाटक के तीन शहरों में अर्धसैनिक बलों और पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. पुलिस ने उडुपी, चित्रदुर्ग और डोड्डाबल्लापुरा में यह मार्च किया. कर्नाटक पुलिस ने यह कदम युवक पर हमले के बाद उठाया. सूत्रों ने कहा कि कर्नाटक के दावणगेरे की एक घटना ने यहां तनाव बढ़ा दिया है. सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मुस्लिम पुरुषों के एक समूह ने एक हिंदू व्यक्ति की पिटाई कर दी थी. पुलिस ने कहा कि हमले में घायल हुए दिलीप मालागिमाने का अस्पताल में इलाज चल रहा है, मामला दर्ज कर लिया गया है और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

अगले आदेश तक क्लास में स्कार्फ और हिजाब पर रोक : कर्नाटक हाईकोर्ट का आदेश

पुलिस ने कहा कि समूह ने युवक पर उसके सोशल मीडिया पोस्ट के लिए हमला किया था क्योंकि यह उन्होंने अनुचित और भावनाओं को आहत करने वाला लगा था.

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फ्लैग मार्च निकाला गया है. इससे पहले कल कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा कहा गया कि वह सोमवार को हिजाब प्रतिबंधों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई फिर से शुरू करेगा.

हिजाब विवाद : प्रदर्शन कर रही लड़कियों की जानकारी साझा की गई, अभिभावकों ने दर्ज कराई शिकायत

इस सप्ताह की शुरुआत में कक्षा में हिजाब प्रतिबंध को लेकर बढ़ते विवाद के बीच स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए थे. उडुपी में एक सरकारी कॉलेज में हिजाब पर प्रतिबंध के खिलाफ शुरू हुआ विरोध कई अन्य संस्थानों में फैल गया जहां हिजाब पहनने वाली लड़कियों को प्रवेश की अनुमति नहीं थी. जैसे ही भगवा स्कार्फ पहने छात्रों ने जवाबी विरोध शुरू किया, एक कॉलेज में हिंसा के चलते भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hijab Ban, Karnataka Hijab Controversy, Karnataka Hijab Ban
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com