विज्ञापन

मारोली में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षित बाहर निकले निरमा ग्रुप के ध्रुमिल पटेल और अन्य यात्री

ध्रुमिल किसी काम से सूरत आए थे और वहां से मुंबई जा रहे थे. उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या सामने आने के बाद हेलीकॉप्टर को भाथा गांव के पास एक खुले और सुरक्षित स्थान पर तुरंत उतार लिया गया.

मारोली में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षित बाहर निकले निरमा ग्रुप के ध्रुमिल पटेल और अन्य यात्री
  • नवसारी के मारोली के पास भाथा गांव के निकट एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी.
  • इस हेलीकॉप्टर में निरमा कंपनी के संस्थापक करसनभाई पटेल के पोते ध्रुमिल पटेल समेत कुल पांच लोग सवार थे.
  • ध्रुमिल सूरत से मुंबई जा रहे थे. उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या आने पर हेलीकॉप्टर को सुरक्षित जगह उतारा गया.

नवसारी शहर के बाहरी इलाके मारोली के पास भाथा गांव के नजदीक उस समय हड़कंप मच गया, जब हवा में उड़ रहे एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई और उसे आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. इस हेलीकॉप्टर में गुजरात की प्रसिद्ध निरमा कंपनी के संस्थापक करसनभाई पटेल के पोते ध्रुमिल पटेल समेत अन्य लोग सवार थे.

बताया गया कि ध्रुमिल किसी काम से सूरत आए थे और वहां से मुंबई जा रहे थे. उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या सामने आने के बाद हेलीकॉप्टर को भाथा गांव के पास एक खुले और सुरक्षित स्थान पर तुरंत उतार लिया गया. सह‑पायलट जतिन कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए चार्टर्ड हेलीकॉप्टर को सुरक्षित लैंड कराया. हेलीकॉप्टर में पायलट और सह‑पायलट के अलावा ध्रुमिल पटेल और दो अन्य लोग सवार थे. पायलट और सह‑पायलट की त्वरित और समझदारी भरी कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया.

ये भी पढ़ें : Prateek Yadav Death : प्रतीक यादव के पैर के नाखून थे नीले... सीएमओ की निगरानी में हुआ पोस्टमार्टम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maroli Helicopter Emergency Landing, Bhatha Village, Helicopter Emergency Landing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com