विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2021

देश में अब तक कोविड-19 टीके की 44.58 करोड़ खुराक दी गईं, स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट

Covid-19 Vaccination: टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के शुरू होने के बाद से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 आयु वर्ग में कुल 14,43,08,571 लोगों को पहली खुराक और 68,72,779 लोगों को टीके की दूसरी खुराक मिल चुकी है.

देश में अब तक कोविड-19 टीके की 44.58 करोड़ खुराक दी गईं, स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट
18-44 आयु वर्ग में एक करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीके की 44.58 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं. शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को 36.87 लाख (36,87,239) खुराकें दी गयीं. मंत्रालय ने कहा कि 18-44 आयु वर्ग में 17,71,541 लोगों को पहली खुराक और 2,69,421 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी. रिपोर्ट के अनुसार टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के शुरू होने के बाद से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 आयु वर्ग में कुल 14,43,08,571 लोगों को पहली खुराक और 68,72,779 लोगों को टीके की दूसरी खुराक मिल चुकी है.

भारत में बनी स्पूतनिक वैक्सीन का इस्तेमाल अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद : डॉ रेड्डीज लैब्स

पांच राज्यों - गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 18-44 आयु वर्ग में एक करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है. मंत्रालय ने बताया कि साथ ही आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 18-44 आयु वर्ग में 10 लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Corona Vaccination Campaign, Corona Vaccine, Health Ministry Report
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com