विज्ञापन

Haryana Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव LIVE: 90 सीटों का रिजल्ट, FULL LIST

Haryana Assembly Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार सिर्फ राज्य की ही जनता नहीं, बल्कि देश की जनता भी कर रही है. सभी की उत्सुकता ये जानने कि है कि क्या भाजपा अपना गढ़ बचा पाती है या कांग्रेस उसे छीन लेती है....

Haryana Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव LIVE: 90 सीटों का रिजल्ट, FULL LIST
Haryana Assembly Election Results 2024: हरियाणा चुनाव के नतीजों की फुल लिस्ट सबसे पहले यहां देखें.

Haryana Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आ रहे हैं. एक्जिट पोल्स कांग्रेस (Congress) की सरकार बना रहे हैं और भाजपा (BJP) काफी पिछड़ती नजर आ रही हैं. एक्जिट पोल्स के अनुसार, पिछले 10 सालों से सत्ता से दूर रही कांग्रेस इस बार भारी बहुमत से सत्ता में वापसी करने जा रही है. वहीं आप (AAP), जेजेपी (JJP) और आईएनएलडी (INLD) तीनों मिलाकर भी दहाई का आंकड़ा पार करते नजर नहीं आ रहे हैं. कांग्रेस ने सीपीएम के साथ मिलकर 90 सीटों पर चुनाव लड़ा और एक सीट सीपीएम को दी. वहीं भाजपा ने 89 सीटों पर चुनाव लड़ा. दुष्यंत चौटाला की जेजेपी ने चंद्रशेखर आजाद की एएसपीकेआर (ASPKR) के साथ मिलकर कुल 78 सीटों पर चुनाव लड़ा. जेजेपी 66 सीटों पर लड़ी तो एएसपीकेआर 12 सीटों पर. वहीं अभय चौटाला की आईएनएलडी और बसपा (BSP) ने कुल 86 सीटों पर चुनाव लड़ा. इसमें आईएनएलडी 51 सीटों पर तो बसपा 35 सीटों पर चुनाव लड़ी. अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी तो सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ी, लेकिन उसका कोई असर होता नहीं दिखा. हालांकि, कई सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के अलावा अन्य भी तगड़े मुकाबले में देखे गए. ऐसी ही सीटों के कारण कई बार एक्जिट पोल्स गलत साबित हो जाते हैं. यहां पढ़िए मतगणना के दौरान रुझानों में कौन सी पार्टी आगे निकल रही है और अंतत: जनता ने किस दल को चुना है.

विधानसभा सीटभाजपा उम्मीदवारकांग्रेस उम्मीदवारअन्यरुझान/नतीजे
लाडवानायब सिंह सैनीमेवा सिंह
करनालजगमोहन आनंदसुमिता विर्क
कालकाशक्ति रानी शर्माप्रदीप चौधरी
पंचकूलाज्ञान चंद गुप्ताचंद्र मोहन
नारायणगढ़पवन सैनीशैले चौधरी
मुलानासंतोष सरवनपूजा चौधरी
अंबाला कैंटअनिल विजपरिमल पारीचित्रा सरवारा
अंबाला सिटीअसीम गोयलचौ. निम्मल सिंह
साढौराबलवंत सिंहरेनू बाला
जगाधरीकृष्ण पाल गुर्जरअकरम खान
यमुनानगरघनश्याम दासरमन त्यागी
रादौरश्याम सिंह राणाबिशन लाल सैनी
शाहबादसुभाष कलसानाराम करण
थानेसरसुभाष सुधाअशोक अरोड़ा
पेहोवाजय भगवान शर्मामनदीप सिंह
गुहलाकुलवंत बाजीगरदेविंदर हंस
कलायतकमलेश ढांडाविकास सहारणरामपाल माजरा
कैथललीला राम गुर्जरआदित्य सुरजेवाला
पुंडरीसतपाल जांबासुल्तान सिंह जडोला
नीलोखेड़ीभगवान दास कबीरपंथीधर्मपाल गोंदर
इंद्रीराम कुमार कश्यपराकेश कुमार कंबोज
घरौंदाहरविंदर कल्याणवीरेंद्र सिंह राठौर
असंधयोगेंद्र राणाशमशेर सिंह नेगी
पानीपत शहरप्रमोद कुमार विजवरींदर कुमार शाह
पानीपत ग्रामीणमहिपाल ढांडासचिन कुंडू
इसरानाकृष्ण लाल पंवारबलबीर बाल्मीकि
समालखामनमोहन भडानाधर्म सिंह छौकर
गन्नौरदेवेंद्र कौशिककुलदीप शर्मा
राईकृष्ण गहलावतजयभगवान आंतिल
खरखौदापवन खरखौदाजयवीर सिंह
सोनीपतनिखिल मदानसुरेंद्र पंवार
गोहानाअरविंद शर्माजगबीर सिंह मलिक
बरोदाप्रदीप सांगवानइंदराज सिंह नरवाल
जुलानाकैप्टन योगेश बैरागीविनेश फोगाटकविता दलाल
सफीदोंरामकुमार गौतमसुुभाष गंगोल
जींदकृष्ण लाल मिड्ढामहाबीर गुप्ता
उचाना कलांदेवेंद्र अत्रीबृजेंद्र सिंहदुष्यंत चौटाला
नरवानाकृष्ण कुमार बेदीसतबीर दुबलेन
टोहानादेवेंद्र सिंह बबलीपरमवीर सिंह
फतेहाबादडूडा राम बिश्नोईबलवान सिंहनैना चौटाला
रतियासुनीता दुग्गलजरनैल सिंह
कालांवलीराजिंदर देशुजोधाशीशपाल सिंह
डबवालीसरदार बलदेव सिंहअमित सिहागआदित्य चौटाला/दिग्विजय चौटाला
रानियांशीशपाल कंबोजसर्वमित्र कंबोजअर्जुन चौटाला/रणजीत चौटाला
सिरसारोहताश जांगड़ागोकुल सेतियागोपाल कांडा
ऐलनाबादअमीर चंद मेहताभरत सिंह बेनिवालअभय सिंह चौटाला
आदमपुरभव्य बिश्नोईचंद्र प्रकाश
उकलानाअनूप धानकनरेश सेलवाल
नारनौंदकैप्टन अभिमन्युजसबीर सिंह
बरवालारणवीर गंगवाराम निवास घोरेलाप्रो. छत्रपाल
हांसीविनोद भयानाराहुल मक्कड़
हिसारडॉ कमल गुप्ताराम निवास रारासावित्री जिंदल
नलवारणधीर पनिहारअनिल मान
लोहारूजेपी दलालराजबीर सिंह फरतिया
बधराउम्मेद पातुवाससोमबीर सिंह
दादरीसुनील सांगवानमनीषा सांगवान
भिवानीघनश्याम सर्राफओम प्रकाश (सीपीएम)इंदू शर्मा
तोशामश्रुति चौधरीअनुरुद्ध चौधरी
बवानीखेड़ाकपूर वाल्मीकिएमएल रांगा
महमदीपक हुड्डाबलराम डांगीबलराज कुंडू
गढ़ी सांपला किलोईमंजू हुड्डाभूपेंद्र सिंह हुड्डा
रोहतकमनीष ग्रोवरभरत भूषण बत्रा
कलानौररेनू डाबलाशिशपाल सिंह
बहादुरगढ़दिनेश कौशिकराजिंदर सिंह दून
बादलीओपी धनखड़कुलदीप वत्स
झज्जरकप्तान बिरधानागीता भुक्कल
बेरीसंजय कबलानारघुवीर सिंह कादयान
अटेलीआरती सिंह रावअनीता यादव
महेंद्रगढ़कंवर सिंह यादवराव दान सिंह
नारनौलओम प्रकाश यादवराव नरिंदर सिंह
नांगल चौधरीअभय सिंह यादवमंजू चौधरी
बावलडॉ कृष्ण कुमारएमएल रंगा
कोसलीअनिल दहिनाजगदीश यादव
रेवाड़ीलक्ष्मण सिंह यादवचिरंजीव राव
पटौदीबिमला चौधरीपर्ल चौधरी
बादशाहपुरराव नरवीर सिंहवर्धन यादव
गुरुग्राममुकेश शर्मामोहित ग्रोवरनवीन गोयल
सोहनातेजपाल तंवररोहताश खटाना
नूंहसंजय सिंहआफताब अहमदराबिया किदवई
फिरोजपुर झिरकानसीम अहमदमम्मन खान
पुन्हानाऐजाज खानमोहम्मद इलियास
हथीनमनोज रावतमोहम्मद इसराइल
होडलहरिंदर सिंह रामरतनउदयभान
पलवलगौरव गौतमकरण दलाल
पृथलाटेकचंद शर्मारघुबीर तेवतिया
फरीदाबाद एनआईटीसतीश फागनानीर शर्मा
बड़खलधनेश अदलखाविजय प्रताप
बल्लभगढ़मूलचंद शर्मापराग शर्मा
फरीदाबादविपुल गोयललखन कुमार सिंगला
तिगांवराजेश नागररोहित नागर

कुछ सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच अन्य भी काफी तगड़ी फाइट में हैं. इनमें उचाना कलां सीट प्रमुख है. यहां से जेजेपी चीफ दुष्यंत चौटाला चुनाव लड़ रहे हैं और इनकी सीट पर भी सभी की नजर है. फतेहाबाद सीट से आईएनएलडी की सुनैना चौटाला मैदान में हैं. ये पूर्व उप-प्रधानमंत्री देवीलाल के बेटे प्रताप चौटाला के बेटे रवि चौटाला की पत्नी हैं. इसी परिवार की सीधी जंग डबवाली सीट पर है. यहां जेजेपी के दिग्विजय चौटाला और आईएनएलडी के आदित्य चौटाला में मुकाबला है. ऐलानाबाद सीट से आईएनएलडी प्रमुख अभय चौटाला भी मुकाबले में हैं.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती रतन टाटा, जानें तबीयत के बारे में इंस्टा पोस्ट पर क्या लिखा
Haryana Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव LIVE: 90 सीटों का रिजल्ट, FULL LIST
अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य लेकिन...; यति नरसिंहानंद की विवादित टिप्पणी मामले पर यूपी सीएम योगी
Next Article
अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य लेकिन...; यति नरसिंहानंद की विवादित टिप्पणी मामले पर यूपी सीएम योगी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com