विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2020

हर्षवर्धन ने कहा - आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 1.26 करोड़ लोगों का निशुल्क इलाज किया गया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मंगलवार को कहा कि सितंबर 2018 में आयुष्मान भारत योजना शुरु होने के बाद से अब तक 1.26 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को इस योजना के तहत मुफ्त उपचार मिला है.

हर्षवर्धन ने कहा - आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 1.26 करोड़ लोगों का निशुल्क इलाज किया गया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मंगलवार को कहा कि सितंबर 2018 में आयुष्मान भारत योजना शुरु होने के बाद से अब तक 1.26 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को इस योजना के तहत मुफ्त उपचार मिला है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि अभी तक 23,000 से अधिक अस्पतालों को पैनल में शामिल किया गया है और अब तक 12.5 करोड़ से अधिक ई-कार्ड जारी किए जा चुके हैं. इसमें कहा गया है कि साथ ही, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई के तहत आवंटित कुल राशि का 57 प्रतिशत कैंसर, हृदय संबंधी बीमारियों, अस्थिरोग और नवजात शिशुओं के उपचार में उपयोग हुआ है.

बयान के अनुसार हर्षवर्धन ने योजना शुरु होने की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'आरोग्य मंथन' 2.0 की अध्यक्षता की. उन्होंने कहा, "इस योजना के तहत 15,500 करोड़ रुपये से अधिक का उपचार किया गया है. इसने करोड़ों जिंदगियों और घरों को तबाह होने से बचाया है. उपचार पर अधिक खर्च होने के कारण हर साल अनुमानित छह करोड़ परिवार गरीबी रेखा से नीचे चले जाते थे." बयान के अनुसार लाभार्थियों में लगभग आधी लड़कियां और महिलाएं हैं. बयान के अनुसार हर्षवर्धन ने कहा कि इन दो वर्षों में, योजना के तहत 1.26 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को मुफ्त उपचार प्रदान किया गया है. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Union Health Minister, Harsh Vardhan, Ayushman Bharat Scheme
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com