देश में जारी टीकाकरण अभियान को और रफ्तार देने के लिए सरकार ने कुछ दिन पहले ही 'हर घर दस्तक टीकाकरण' महाभियान की रूप-रेखा तैयार की थी. अब सरकार की तरफ से इसे शुरू करने की घोषणा कर दी गई है. महाभियान की शुरुआत 2 नवंबर से की जा रही है और यह 2 दिसम्बर तक चलेगा. इसके तहत जो लोग वैक्सीनेशन से छूट गए हैं, उनका टीकाकरण किया जाएगा. इसके साथ ही ऐसे 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को भी टीका लगाया जाएगा जिनकी वैक्सीन की दूसरी डोज़ बाकी है.
देश के 13 राज्यों के 48 जिलों में कोरोना वैक्सीनेशन की पहली खुराक 50% से कम है. इन जिलों में 'हर घर दस्तक' महाअभियान पर ज्यादा ज़ोर होगा. इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बीते बुधवार को विज्ञान भवन में राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की थी. बैठक में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन बढ़ाने और वैक्सीन की दूसरी डोज़ को तेज गति से बढ़ाने पर भी चर्चा की गई थी.
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
बता दें कि देश मे कोरोना की पहली डोज़ 77 फ़ीसदी लोगों को लगी है. वहीं, 33 फीसदी लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराक लग चुकी है. इसके लिए 10 करोड़ से ज्यादा लोगों की पहचान की गई है जिन्होंने दूसरी डोज़ नही ली है उनको महाभियान के तहत दूसरी खुराक दी जाएगी.
इन राज्यों के इतने जिलों पर रहेगा फोकस
- झारखंड के 9 जिले
- मणिपुर के 8 जिले
- नगालैंड के 8 जिले
- महाराष्ट्र के 6 जिले
- अरुणाचल के 6 जिले
- मेघालय के 4 जिले
- दिल्ली का 1 जिला
- असम का 1 जिला
- बिहार का 1 जिला
- छत्तीसगढ़ का 1 जिला
- हरियाणा का 1 जिला
- मिजोरम का 1 जिला
- तमिलनाडु का 1 जिला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं