हापुड़ पुलिस ने UPSIDC के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज मिश्रा को गिरफ्तार किया है. मिश्रा के खिलाफ धौलाना तहसीलदार की तहरीर पर धौलाना थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था. सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पर रिश्वत लेकर एक बंद फैक्ट्री की फील्ड विजिट में फर्जी रिपोर्ट देने का आरोप है.
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के UPSIDC क्षेत्र में 4 जून को रूही इंडस्ट्रीज में एक जोरदार धमाका हुआ था, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी और 19 मजदूरों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. जिला प्रशासन द्वारा इस मामले में 10 सदस्यीय टीम गठित कर फैक्ट्रियों की जांच की जा रही थी, जिसमें यूपीएसआईडीसी की सभी फैक्ट्रियों की सघन जांच चल रही है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
हापुड़ फैक्ट्री ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत, हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने
जांच के दौरान पता चला कि यूपीएसआईडीसी के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज मिश्रा द्वारा कुछ महीने पहले बंद पड़ी रूही इंडस्ट्रीज को जांच में चालू हालत में दिखाया गया था और गलत रिपोर्ट बनाने के लिए फैक्ट्री मालिक दिलशाद से रिश्वत ली गई.
जांच के बाद अनियमितताओं की जानकारी सामने आयी, जिससे उनके खिलाफ तहसीलदार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी (ARM) सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया.
Hapur Factory Blast : आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, गिरफ्तारी के लिए 3 टीम गठित
हापुड़ की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, स्टीम ब्वॉयलर फटने से 12 लोगों की मौत, 20 घायल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं