फ़िलस्तीनी ग्रुप हमास ने शनिवार, 7 अक्टूबर को किए गए हमलों के दौरान बंधक बनाई गई एक इज़रायली युवती का वीडियो जारी किया है. इज़रायल और हमास के बीच युद्ध की शुरुआत करने वाले इस हमले के दौरान लगभग 200 लोगों को बंधक बनाया गया था.
हमास की मिलिटरी विंग 'इज़ अद-दीन अल-क़सम' ब्रिगेड ने सोमवार को युवती का वीडियो जारी किया, जिसने अपनी पहचान 21-वर्षीय मिया स्केम बताई है. वीडियो में महिला की बांह पट्टियों में लिपटी नज़र आ रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो में युवती कह रही है कि वह ग़ाज़ा की सरहद के नज़दीक इज़रायली शहर ज़ेड्रॉट से है. हमले के दिन वह किबुत्ज़ रीम में सुपरनोवा सुकोट म्यूज़िक फ़ेस्टिवल में शामिल थी, जब हमास के लड़ाकों ने हमला किया. म्यूज़िक फ़ेस्टिवल पर हुए हमले में कम से कम 260 लोग मारे गए थे और मिया समेत बहुतों को बंधक बनाया गया था.
एक मिनट से कुछ ज़्यादा लम्बे वीडियो में एक नर्स को मिया की चोट की ड्रेसिंग करते देखा जा सकता है. इज़रायली युवती का कहना है कि उसकी चोट के इलाज के लिए तीन घंटे का ऑपरेशन (सर्जरी) किया गया.
मिया ने कहा, "वे मेरी देखभाल कर रहे हैं, इलाज कर रहे हैं, दवा दे रहे हैं... सब कुछ ठीक है... मैं जल्द से जल्द अपने परिवार, माता-पिता, भाई-बहनों के पास घर लौटना चाहती हूं... कृपया हमें जितनी जल्दी हो सके, यहां से बाहर निकालें..."
माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट X (अतीत में ट्विटर) पर IDF ने एक पोस्ट में कहा, "जारी किए गए वीडियो में हमास खुद को मानवीय दिखाने की कोशिश कर रहा है, हालांकि वे भयानक आतंकवादी संगठन हैं, जो नवजातों, बच्चों, पुरुषों, महिलाओं और बुज़ुर्गों की हत्या और अगवा के लिए ज़िम्मेदार हैं..."
IDF के मुताबिक, "इस वक्त हम मिया समेत सभी बंधकों की वापसी के लिए सभी खुफिया और ऑपरेशनल तरकीबें अपना रहे हैं..."
मिया के पास इज़रायली-फ्रांसीसी दोहरी नागरिकता है. समाचार एजेंसी रॉयटर के अनुसार, मिया का परिवार उन फ्रांसीसी परिवारों में शामिल था, जिन्होंने पिछले सप्ताह फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमानुएल मैकरॉन से अपने रिश्तेदारों को आज़ाद कराने में मदद की अपील की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं