विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2017

Gujarat Election 2017: विजय रुपाणी बोले नहीं है किसी से चुनौती, अहमद पटेल ने किया 110 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा, पढ़ें- 10 बातें

गुजरात विधानसभा चुनाव में अभी तक के मतदान में युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. आज कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी.

Gujarat Election 2017: विजय रुपाणी बोले नहीं है किसी से चुनौती, अहमद पटेल ने किया 110 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा, पढ़ें- 10 बातें
Gujarat Election 2017 : पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात में एक रैली के दौरान ( फाइल फोटो )
अहमदाबाद:
  1. पहले चरण की 89 सीटों के लिए कुल 977 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं. शनिवार को जिन सीटों पर चुनाव होने जा रहा है वहां कुल 2.12 करोड़ मतदाता हैं. शनिवार को होने वाले मुकाबले में नामी गिरामी उम्मीदवारों में - राजकोट (पश्चिम) से लड़ रहे मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, कांग्रेस के शक्तिसिंह गोहिल (मांडवी) और परेश धनानी (अमरेली) हैं.
  2. इन 89 सीटों के लिए 19 जिलों में मतदान होगा. बीजेपी के पास अभी 67 सीटें हैं और कांग्रेस के 16.  बाकी बची सीटों पर निर्दलीयों और दूसरी छोटी पार्टियों का कब्जा है.
  3. सौराष्ट्र और कच्छ के इलाके में सबसे ज्यादा सीटें हैं. इस लिहाज से पहले चरण का चुनाव काफी अहम है. जो भी पार्टी पहले चरण में ज्यादा से ज्यादा सीट निकाल लेगा वह सत्ता के काफी करीब हो जाएगी.
  4. सौराष्ट्र इलाके में 11 जिले आते हैं. जिनमें पाटीदारों का अच्छा खास वर्चस्व है जो राज्य में आरक्षण की मांग कर रहे हैं.
  5. सूरत में 12 सीटें आती हैं जो कि हीरे और कपड़े के व्यापार का केंद्र है. इसे बीजेपी का गढ़ कहा जाता है. यहां पर चुनाव जीएसटी और नोटबंदी पर जनमत की तरह भी देखा जा रहा है. राहुल गांधी यहां के व्यापारियों से अपील कर चुके हैं कि वह बीजेपी को नये टैक्स सिस्टम के खिलाफ सजा दें जिसने छोटे व्यापारियों को घुटने पर ला दिया है.
  6. कच्छ, मोरबी, जामनगर, सुरेंद्रनगर, देवभूमि द्वारका, राजकोट, बोटाद, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, गिर, सोमनाथ, भावनगर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, नवसारी, डांग और वलसाड जिले में होने जा रहे मतदान में 977 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपने भाग्य अजमा रहे हैं. 
  7. गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी ने विजन डॉक्यूमेंट जारी किया है. इस मौके पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि हमें गुजरात की विकासदर बनाए रखनी है.
  8. पीएम मोदी की अगुवाई में ही यह बीजेपी का चुनाव प्रचार चल रहा है. पीएम मोदी ने इस चुनाव को विकासवाद बनाम वंशवाद बताया है.
  9. दलित नेता जिग्नेश मेवानी और अल्पेश ठकोर की भी किस्मत का फैसला आज ही होगा. जिग्नेश वेडगाम से चुनाव लड़ रहे हैं जो निर्दलीय हैं लेकिन उनको कांग्रेस का समर्थन है. वहीं ओबीसी नेता अल्पेश ठकोर कांग्रेस के टिकट पर रधनपुर से चुनावी मैदान में हैं.
  10. आज सुबह आठ बजे मतदान आरंभ होगा, और शाम पांच बजे तक चलेगा. कुल 24,689 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2,12,31,652 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे., मतदाताओं में 1,11,05,933 पुरुष 1,01,25,472 महिलाएं शामिल हैं। 247 मतदाता किन्नर (थर्ड जेंडर) हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Election 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com