विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2022

गुजरात के AAP नेता गोपाल इटालिया को NCW के ऑफिस से दिल्‍ली पुलिस ने हिरासत में लिया

इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्षा रेखा शर्मा ने ट्वीट कर कहा था, 'आम आदमी पार्टी के बदमाश मेरे दफ्तर के बाहर हंगामा कर रहे हैं.' इस ट्वीट में रेखा शर्मा ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया था.

गुजरात के AAP गोपाल इटालिया को दिल्‍ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है
नई दिल्‍ली:

दिल्ली पुलिस ने गुजरात की AAP इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया को हिरासत में ले लिया है. वह दिल्ली पुलिस की गाड़ी में बैठाकर गोपाल इटालिया को ले गई है. राष्‍ट्रीय महिला आयोग के समन पर आयोग के दफ्तर पहुंचे थे, जहां से पुलिस ने उन्‍हें हिरासत में लिया है. इटालिया को हिरासत में लिए जाने पर कमेंट करते हुए दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि जो लोग गोपाल इटालिया को गिरफ्तार कर रहे हैं उन्हें स्कूल चलाना नहीं आता. 27 साल में भी स्कूल नहीं ठीक कर पाए, गोपाल इटालिया उस पार्टी से आते हैं जो स्कूलों को अच्छा बना रही है. गौरतलब है कि अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा के आए गोपाल इटालिया ने (Gopal Italia) ने इससे पहले आरोप लगाया था कि राष्‍ट्रीय महिला आयोग की अध्‍यक्ष उन्‍हें जेल में डालने की धमकी दे रही हैं. इन्होंने पुलिस को भी बुला लिया है, मुझे धमका रहे हैं. राष्ट्रीय महिला आयोग कार्यालय पहुंचे इटालिया ने एक ट्वीट करके यह जानकारी दी थी. ट्वीट में इटालिया ने लिखा था, "राष्ट्रीय महिला आयोग चीफ़ मुझे जेल में डालने की धमकी दे रही हैं. मोदी सरकार पटेल समाज को जेल के सिवा दे ही क्या सकती है? बीजेपी पाटीदार समाज से नफ़रत करती है. मैं सरदार पटेल का वंशज हूं. तुम्हारी जेलों से नहीं डरता. डाल दो मुझे जेल में. इन्होंने पुलिस को भी बुला लिया है. मुझे धमका रहे हैं."

इटालिया के इस ट्वीट पर AAP संयोजक और दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखा, "पूरी बीजेपी, गोपाल इटालिया के पीछे क्‍यों पड़ी हुई है. "

इस मसले पर राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्षा रेखा शर्मा ने ट्वीट कर कहा था, 'आम आदमी पार्टी के बदमाश मेरे दफ्तर के बाहर हंगामा कर रहे हैं.' इस ट्वीट में रेखा शर्मा ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया था. न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, रेखा शर्मा ने कहा, "हमने उन्हें समन किया था लेकिन इनके आने के साथ-साथ AAP  बहुत सारे वर्कर टोपी बैनर के साथ आए. इन लोगों ने हमारे ऑफिस के गेट को धक्का देकर अंदर घुसने की कोशिश की, बाद में हमने पुलिस को बुलाकर इसकी जानकारी दी. यह गेट और बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा सकते थे. यहां आकर भी यह लोग ट्वीट कर रहे हैं जिससे लोग इंस्टिगेट होकर यहां पहुंचे और लॉ एंड आर्डर खराब हो. जो इनका मौखिक बयान है और इनका जो रिटर्न स्टेटमेंट है वह मैच नहीं कर रहा है. यह प्रॉपर जवाब नहीं दे रहे. हमने पुलिस को भी कहा है कि इनके खिलाफ एक्शन लिया जाए यह लॉ एंड आर्डर खराब करने की कोशिश कर रहे थे. मुझे अपनी जीवन पर खतरा लग रहा था. यह 100-150  लोग इकट्ठा करके धक्कामुक्की रहे थे. ये किस प्रकार के नेता हैं. इनको क्यों जरूरत थी झूठ बोलने की."

गौरतलब है कि बीजेपी ने कुछ दिनों पहले, गोपाल इटालिया का एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें वो पीएम के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं. इस वीडियो को लेकर बीजेपी, आम आदमी पार्टी के खिलाफ हमलावर है. दूसरी ओर, राष्ट्रीय महिला आयोग ने गोपाल इटालिया को नोटिस भेजा था और 13 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया था. बीजेपी ने इस पूरे विवाद को लेकर अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा है.

* "कर्नाटक हिजाब केस: दोनों जजों में मतभेद, एक ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला; CJI को भेजा गया मामला
* PM मोदी ने चौथी ‘वंदे भारत एक्सप्रेस' को दिखाई हरी झंडी, 52 सेकेंड में पकड़ सकती है 100 KM/H की स्पीड

मध्य प्रदेश में हैंडपंप से पानी की जगह निकली शराब, देखिए कैसे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Gopal Italia, Gujarat Assembly Election, Gujarat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com