बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार गोविंदा मंगलवार को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली चलने के कारण घायल हो गए. एक्टर को इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया है. वह जूहू के क्रिटिकेयर अस्पताल में हैं. अब खुद गोविंदा ने अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी. मुझे जो गोली लगी थी, आप सब और गुरु की कृपा से वो निकाल दी गई है. मैं डॉक्टर्स का धन्यवाद करता हूं. आप सभी की प्रार्थना के लिए भी धन्यवाद.
🔴BREAKING | गोविंदा के पैर में लगी खुद की पिस्तौल से गोली, ऑडियो जारी कर दिया पूरा अपडेट#NDTVExclusive | #Govinda | #Mumbai | @RajputAditi | @sunilcredible pic.twitter.com/96VRcdZAdD
— NDTV India (@ndtvindia) October 1, 2024
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे लगी गोली
बताया जा रहा है कि गोविंदा को कोलकाता जाना था, इसलिए सुबह जल्दी उठ कर वो पिस्तौल लेकर जिम गए. जिम करने के बाद वापस घर आने के बाद जब वो अलमारी में पिस्तौल रख रहे थे उसके पहले चेक करते समय पिस्तौल गलती से चल गई और हाथ से छूट गई. पिस्तौल से निकली गोली उनके बाएं पैर में जा लगी. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
इस मामले में पुलिस ने क्या बताया
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता तड़के करीब चार बजकर 45 मिनट पर अपने जुहू स्थित आवास से निकलने वाले थे तभी रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गयी जो उनके पैर में लगी. अभिनेता ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है. उन्होंने बताया कि अभिनेता के प्रबंधक ने कहा, ‘‘हमें कोलकाता में एक कार्यक्रम के लिए सुबह छह बजे उड़ान भरनी थी और मैं हवाई अड्डा पहुंच गया था. गोविंदा जी अपने घर से हवाई अड्डे के लिए निकलने वाले ही थे कि तभी यह दुर्घटना हो गयी.''
गलती से चली गोली
उन्होंने बताया, ‘‘रिवॉल्वर अलमारी में रखते समय गलती से गिर गयी और उससे गोली चल गयी. ईश्वर की कृपा रही कि गोविंदा जी को सिर्फ पैर में चोट लगी और कोई गंभीर स्थिति नहीं है.'' पुलिस के मुताबिक ये फायरिंग की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने गोविंदा की बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है. शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि गोविंदा का खून बहुत बह चुका था. इसके चलते उन्हें खून की कमी हुई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं