आम आदमी पार्टी के गोवा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार अमित पालेकर ने सोमवार को गोवा विधानसभा चुनाव में अपना वोट डाला और कहा कि यह बदलाव लाने का समय है. उनके साथ उनकी मां भी थीं. बदलाव लाने के प्रति आश्वस्त पालेकर ने कहा, "लोग भ्रष्टाचार को हराने के लिए उत्साह से मतदान कर रहे हैं, हम एक बड़ा बदलाव देखेंगे. 10 मार्च के परिणामों की प्रतीक्षा करें." इस बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, जो संकेलिम निर्वाचन क्षेत्र से राज्य विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं, ने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय जनता पार्टी गोवा में फिर से बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, "मैंने अपना वोट डाला है. मैं जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं. भाजपा सरकार का काम सबके सामने है. उत्पल पर्रिकर (निर्दलीय) और माइकल लोबो (कांग्रेस) नहीं जीतेंगे क्योंकि भाजपा बहुमत से आ रही है."
गोवा की 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और आज शाम छह बजे खत्म होगा. गोवा में विभिन्न राजनीतिक दलों के कुल 301 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. गोवा में बहुकोणीय चुनावी मुकाबले में मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने चुनौती दी है. गोवा में वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं