Manohar Parrikar Death: गोवा (Goa) के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) का 63 साल की उम्र में निधन हो गया. मनोहर पर्रिकर (Manohar parrikar death) अग्नाशय कैंसर से पीड़ित थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे पहले मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) के निधन की जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar Dies) के निधन पर दुख जताया. राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री का निधन रविवार शाम छह बजकर चालीस मिनट पर हुआ. पिछले एक साल से बीमार चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता का स्वास्थ्य दो दिन पहले बहुत बिगड़ गया था. इससे पहले गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय (Goa CMO) ने बयान जारी कर मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar News) के स्वास्थ्य की स्थिति बेहद खराब होने की जानकारी दी थी. गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट कर बताया गया था कि, 'मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत बेहद गंभीर है. डॉक्टर उन्हें ठीक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.' बता दें कि मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) को पिछले दिनों अचानक उनके स्वास्थ्य में गिरावट देखने के बाद गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. बीते शनिवार को भी जानकारी मिली थी कि मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) की तबियत काफी बिगड़ गई है, लेकिन बीजेपी के तरफ से बयान आया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक जताया. उन्होंने ट्वीट किया, "मनोहर पर्रिकर एक अद्वितीय नेता थे. एक सच्चे देशभक्त और असाधारण प्रशासक, वह सभी की प्रशंसा करते थे. राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को पीढ़ियों द्वारा याद किया जाएगा. उनके निधन से गहरा दुख हुआ. उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Shri Manohar Parrikar was an unparalleled leader.
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 17, 2019
A true patriot and exceptional administrator, he was admired by all. His impeccable service to the nation will be remembered by generations.
Deeply saddened by his demise. Condolences to his family and supporters.
Om Shanti. pic.twitter.com/uahXme3ifp
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक जताया. उन्होंने लिखा, "मनोहर पर्रिकर हमेशा अपनी ईमानदारी और सादगी के लिए याद रहेंगे."
Rajnath Singh: Deeply saddened & pained by the demise of my dear friend & Chief Minister of Goa, #ManoharParrikar. He was known for his honesty, integrity & simplicity. He served the nation and the state of Goa with great diligence. My heartfelt condolences to his bereaved family pic.twitter.com/17YpYckzXs
— ANI (@ANI) March 17, 2019
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर केंद्र सरकार ने 18 मार्च को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की. राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
Centre has announced national mourning on March 18, following demise of Goa Chief Minister #ManoharParrikar. State funeral will be accorded to him. National Flag will fly at half-mast in the National Capital & capitals of States & UTs. pic.twitter.com/AD9Fg5jSYD
— ANI (@ANI) March 17, 2019
राजनीति में 'मिस्टर क्लीन' कहलाने वाले देश के पहले IITian मुख्यमंत्री थे मनोहर पर्रिकर
शनिवार को बीजेपी विधायक और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष माइकल लोबो ने मीडिया को बताया था कि पिछली रात से मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) की तबियत काफी खराब है. डॉक्टर्स उनकी निगरानी कर रहे हैं और उनका कहना है कि उनकी सेहत में सुधार नहीं दिख रहा है. 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव नजदीक हैं और प्रत्याशियों का तयन होना अभी बाकी है.
पर्रिकर के परिवार में दो पुत्र और उनका परिवार है. राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री का निधन रविवार शाम छह बजकर चालीस मिनट पर हुआ. पिछले एक साल से बीमार चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता का स्वास्थ्य दो दिन पहले बहुत बिगड़ गया था. सूत्रों ने बताया कि पूर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर शनिवार देर रात से ही जीवनरक्षक प्रणाली पर थे. पर्रिकर फरवरी 2018 से ही बीमार चल रहे थे.
Manohar Parrikar Dies: गोवा में बीजेपी के सकंट मोचक रहे मनोहर पर्रिकर
मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) मार्च 2017 में रक्षा मंत्री का पद छोड़कर चौथी बार गोवा के मुख्यमंत्री (Goa CM) बने थे. भारतीय राजनीति में मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) की पहचान 'मिस्टर क्लीन' के रूप में होती है. बेहद सरल और बिना तामझाम के जीवन जीने वाले मनोहर पर्रिकर हमेशा जनता से जुड़े रहने की कोशिश करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले मनोहर पर्रिकर का जन्म 13 दिसंबर 1955 के मापुसा में हुआ था. मनोहर पर्रिकर का पूरा नाम मनोहर गोपालकृष्णन प्रभु पर्रिकर (Manohar Gopalkrishna Prabhu Parrikar) है. आमतौर पर कहते हैं कि भारतीय राजनीति में पिछले कुछ वर्षों में कम पढ़े-लिखे लोग आ रहे हैं, लेकिन मनोहर पर्रिकर ने 1978 में IIT मुंबई से ग्रेजुएशन किया. मनोहर पर्रिकर भारत के किसी राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले वह पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने IIT ग्रेजुएशन किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं