विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2019

मनोहर पर्रिकर को गोवा मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती, अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

लंबे समय से बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) को शनिवार की रात को एक बार फिर गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है.

Also Read in
मनोहर पर्रिकर को गोवा मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती, अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया. (फाइल फोटो)
  • मनोहर पर्रिकर फिर अस्पताल में भर्ती
  • लंबे समय से बीमार चल रहे हैं पर्रिकर
  • अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
नई दिल्ली:

लंबे समय से बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) को शनिवार की रात को एक बार फिर गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, उन्हें उच्च गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंडोस्कोपी के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. फिलहाल पर्रिकर (Manohar Parrikar) की सेहत स्थिर बनी हुई है और उन्हें करीब 48 घंटे डॉक्टरों की देखरेख में रखा जाएगा. मनोहर पर्रिकर को अस्पताल ले जाने के बाद जीएमसीएच के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. इससे पहले गोवा सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय सरदेसाई ने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की थी. इसके बाद सरदेसाई ने पर्रिकर (Manohar Parrikar) को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखे जाने की खबरों को खारिज कर दिया. आपको बता दें कि  पर्रिकर पिछले करीब एक साल से अस्वस्थ चल रहे हैं. उन्हें पैंक्रियाज संबंधी समस्या है. 

नाक में लगी थी पाइप, पुल का उद्घाटन करने पहुंचे गोवा CM मनोहर पर्रिकर

मनोहर पर्रिकर अमेरिका में भी इलाज करवा चुके हैं. साथ ही वह कुछ दिन दिल्ली के एम्स में भी भर्ती रहे हैं. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष व सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक माइकल लोबो ने कहा था कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर जीवित रहने तक पद पर बने रहेंगे, हालांकि पैन्क्रिएटिक कैंसर के चलते उनकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहता है. लोबो ने उत्तरी गोवा के अपने कालान्गुते विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि जब तक पर्रिकर राज्य सरकार चला रहे हैं, यहां तक कि बीमारी में भी..भाजपा की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार बनी रहेगी. उन्होंने कहा, "वह (पर्रिकर) एक ऐसे शख्स हैं जो कभी आराम नहीं करना चाहेंगे। जब तक वह इस दुनिया में हैं..मुझे लगता है कि वह पद नहीं छोड़ेंगे। वह गोवा के लोगों के लिए काम करते रहेंगे". (इनपुट-एजेंसियां) 

कांग्रेस का दावा: गोवा में हम बनाएंगे सरकार, मनोहर पर्रिकर सरकार के पांच विधायक संपर्क में

VIDEO: कांग्रेस ने गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश किया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manohar Parrikar, Goa CM Manohar Parrikar, Manohar Parrikar Hospitalised
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com