विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2018

... तो इस वजह से भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी ने ली एंटीगुआ की नागरिकता

एंटीगुआ की स्थानीय मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, चोकसी का दावा है कि एंटीगुआ के पासपोर्ट पर 132 देशों में बिना वीजा के यात्रा करने की छूट है.

... तो इस वजह से भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी ने ली एंटीगुआ की नागरिकता
मेहुल चोकसी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक के दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी (मेहुल चौकसी) का दावा है कि उसने अपना व्यापार बढ़ाने के लिए पिछले वर्ष कैरेबियाई देश एंटीगुआ की नागरिकता ले ली थी. एंटीगुआ की स्थानीय मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, चोकसी का दावा है कि एंटीगुआ के पासपोर्ट पर 132 देशों में बिना वीजा के यात्रा करने की छूट है. अखबार ‘डेली ऑबजर्वर ’ की खबर के अनुसार, चोकसी की ओर से उसके वकील डेविड डोरसेट ने बयान जारी कर कहा है कि भारतीय सरकार द्वारा लगाये जा रहे आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है.

मेहुल चौकसी को वापस भेजने के अनुरोध पर विचार करेगी एंटीगुआ सरकार 

अखबार में प्रकाशित बयान के अनुसार, मैं कह सकता हूं कि मैंने सिटिजनशिप बाई इंवेस्टमेंट प्रोग्राम के तहत वैध तरीके से एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता के लिए आवेदन किया था. अपने आवेदन के दौरान मैंने वह सब कुछ किया जो कानूनी रूप से आवश्यक था. नागरिकता के लिए मेरा आवेदन तय प्रक्रिया के तहत मंजूर हुआ है. 

खबर के अनुसार , चोकसी ने नवंबर, 2017 में एंटीगुआ की नागरिकता ली है और 15 जनवरी, 2018 को देशभक्ति की शपथ ली है. बयान के अनुसार, चोकसी इलाज के लिए जनवरी 2018 में अमेरिका में था. चोकसी का कहना है कि उसका आवेदन कैरेबियाई देशों में व्यापार बढ़ाने की मंशा और 130 से ज्यादा देशों की वीजा मुक्त यात्रा से प्रेरित था. बयान के अनुसार , ‘इलाज के बाद अब भी मैं स्वास्थ्य लाभ ले रहा हूं.’    

CBI ने एंटीगुआ के अधिकारियों को पत्र लिखकर मेहुल चोकसी के ठिकाने की जानकारी मांगी

गौरतलब है कि सीबीआई ने एंटीगुआ के अधिकारियों को पत्र लिखकर भगोड़े हीरा व्यवसायी मेहुल चोकसी के ठिकाने के बारे में जानकारी मांगी है. एजेंसी ने बताया कि 24 जुलाई को सीबीआई की तरफ से एंटीगुआ के अधिकारियों को भेजे गए पत्र में भगोड़े व्यवसायी के खिलाफ इंटरपोल की तरफ से जारी नोटिस का हवाला दिया गया और उसकी आवाजाही , वर्तमान ठिकाने का ब्यौरा मांगा.

VIDEO: नीरव मोदी और मेहुल चौकसी की जब्त संपत्ति का गलत आकलन: सूत्र

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mehul Choksi, Mehul Choksi Bank Fraud, Antigua
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com