New Delhi:
घने कोहरे की वजह से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उड़ानों की आवाजाही में भारी असर पड़ा है। 65 उड़ानें देर से हैं जबकी दो उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा है। गुरुवार को कोहरे की वजह से 266 उड़ानों पर असर पड़ा था। वहीं कोहरे की मार से ट्रेनें भी नहीं बच पाई हैं। खबरों के मुताबिक 40 ट्रेनें अपने तय समय से पीछे चल रही हैं। कोहरे की वजह से रेलवे ने 38 पैसेंजर ट्रेनों को 31 दिसंबर तक रद्द कर दिया है। 25 मेल एक्सप्रेस भी 31 दिसंबर तक रद्द की गई हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
कोहरा, विमान, आवाजाही, असर