विज्ञापन

IIT बॉम्बे के हॉस्टल में गैस लीक के बाद भड़की आग, 5 लोग घायल; सिलेंडर पाइप में हुआ था लीकेज

पवई स्थित आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल में आग लगने की घटना सामने आई है. आग गैस लीक के कारण भड़की.

IIT बॉम्बे के हॉस्टल में गैस लीक के बाद भड़की आग, 5 लोग घायल; सिलेंडर पाइप में हुआ था लीकेज

आईआईटी बॉम्बे के एक हॉस्टल में गैस लीक होने के बाद आग लगने की खबर है. इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. हालांकि, सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, पवई स्थित आईआईटी बॉम्बे कैंपस में गैस लीक के कारण आग लग गई. आग हॉस्टल नंबर 6 में लगी.

बताया जा जा रहा है कि गैस सिलेंडर के पाइप से रिसाव होने के बाद अचानक आग भड़क गई, जिसमें 5 छात्र घायल हो गए. यह घटना गुरुवार रात 10 बजकर 24 मिनट पर हुई.

घटना के तुरंत बाद पुलिस और बीएमसी वार्ड के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया. घायलों को तत्काल इलाज के लिए राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनमें से 4 लोगों को आगे के इलाज के लिए कस्तूरबा अस्पताल में रेफर कर दिया गया है, जबकि एक घायल का राजावाड़ी अस्पताल में ही इलाज जारी है.

इस हादसे में अंश अहिरवार (12 साल), तहजीब आलम (9 साल), ईश्वर सिंह (37 साल), शिवकुमार सिंह (34 साल) और अनिल कुमार (23 साल) घायल हुए हैं. डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Bombay, IIT Bombay Hostel Incident, Gas Leak Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com