किसानों और केंद्र सरकार के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद सहमति नहीं बन सकी है. अब किसान आज देश भर में ट्रेनों को रोकेंगे. रेल रोको अभियान में महिला किसान भी शामिल होंगी. इसके तहत अकेले पंजाब में 52 स्थानों पर ट्रेनों को रोका जाएगा. किसान आंदोलन के 26वें दिन संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का कुछ फसलों पर एमएसपी देने के बयान को पूरी तरह से भ्रामक बताते हुए कहा कि यह वही प्रस्ताव है जिसे पिछली बैठक में किसान नेताओं ने आंदोलन की मुख्य मांग के विपरीत बताकर खारिज कर दिया था. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग की लाइन पर केवल 5 साल के लिए ही एमएसपी दे रही थी.
किसान आंदोलन के नेता अमरजीत सिंह मोहरी, मलकीत सिंह और जंग सिंह भतेरडी ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से दिल्ली पहुंचे साथी किसानों को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी है. यह सरकार का असली चेहरा उजागर करता है. सरकार नहीं चाहती है कि किसान दिल्ली आएं और अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन करें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'हरियाणा सरकार लोकतंत्र को महत्व नहीं देती'
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अंबाला में धारा 144 और अंबाला प्रशासन द्वारा दिए गए बयान सीधे तौर पर साबित करते हैं कि हरियाणा सरकार देश में लोकतंत्र और संविधान को कोई महत्व नहीं देती है. उन्होंने कहा कि किसान ऐसी सरकारी धमकियों से कभी नहीं डरते हैं और अपने अधिकारों के लिए खड़े हो हर तरह की लड़ाई लड़ेंगे.
उन्होंने रेल रोकने को लेकर कहा कि इस अभियान में नारी शक्ति बराबर की भूमिका निभाएगी और पंजाब के साथ देश भर में रेल रोकी जाएगी. रविवार को किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) रेलों को रोकेंगे.
पंजाब में इन 52 स्थानों पर रोकी जाएगी ट्रेन
1. अमृतसर - देवीदास पुरा, राया, कथूनंगल, जैंतीपुर, कोटला गुजरा, जहांगीर, पंढेर गेट, रामदास, वेरका
2. गुरदासपुर - बटाला, गुरदासपुर, फतेहगढ़ चूड़ियाँ
3. तरनतारन - खडूर साहिब, तरनतारन, पट्टी
4. होशियारपुर - टाडा, दसूहा, होशियारपुर
5. जालंधर - फिलोर, फगवाड़ा, जालंधर बिल्ली
6. कपूरथला - लोहिया, सुल्तानपुर लोधी
7. फिरोजपुर - बस्ती टैंकवाली, गुरु हरसहाय, मक्खू, मल्लांवाला
8. फरीदकोट - जैतो, फरीदकोट स्टेशन
9. मोगा - बाघा पुराना, मोगा स्टेशन
10. मुक्तसर - मलोट, गिदड़बाहा
11. फाजिल्का - अबोहर, फाजिल्का स्टेशन
12. बठिंडा - रामपुराफूल
13. मालेरकोटला - अहमदगढ़
14. मनसा - बुंदलाडा, मनसा स्टेशन
15. पटियाला - पटियाला स्टेशन, सुनाम, शंभू
16. मोहाली - कुराली, खरड़, लालरू
17. पठानकोट - दीनानगर
18. लुधियाना - समराला, मुलानपुर, जगराओं
19. फतेहगढ़ साहिब - सरहिंद
20. रोपड़ - मोरिंडा
21. संगरूर रेलवे स्टेशन
22. बरनाला रेलवे स्टेशन
ये भी पढ़ें :
* "हानिकारक प्रभाव...", किसान आंदोलन में महिलाओं और बच्चों को शामिल करने पर HC की फटकार
* देश भर से दिल्ली पहुंच रहे हैं किसान, 10 मार्च को होगा रेल रोको अभियान; SKM नेताओं ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
* किसानों के हक को लेकर नाना पाटेकर का बड़ा बयान, बोले- अच्छे समय का इंतजार मत करो, तय करना होगा...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं