Nana Patekar To Farmers: किसानों को लेकर बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर ने बड़ी बात कही है. एक्टर ने किसानों से अपील की है कि वह सरकार से किसी भी तरह की डिमांड न करें. नाना पाटेकर ने बीते कुछ सालों में महाराष्ट्र में हुई राजनीतिक उथल-पुथल पर पार्टियों की आलोचना करते हुए यह बात कही है. एक्टर हमेशा से किसानों की आवाज के पक्षधर रहे हैं. नाना पाटेकर हाल ही में शेतकरी सम्मेलन में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने किसानों की आवाज को अनसुना करने वाली राजनीतिक पार्टियों के लिए नाराजगी जाहिर की है.
नाना पाटेकर ने कहा, 'उन्हें अच्छे समय का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि दृढ़ता से अच्छा समय लाना चाहिए. आपको तय करना चाहिए कि कौन सी सरकार सत्ता में आएगी.' नाना पाटेकर एक्टर मकरंद अनासपुरे के साथ नाम फाउंडेशन चलाते हैं, जो महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त इलाकों में किसानों की मदद करता है. उन्होंने अपनी बात को आगे रखते हुए कहा, 'जब सोने की कीमतें बढ़ रही हैं, तो चावल की कीमतें क्यों नहीं बढ़ रही हैं? किसान पूरे देश को खाना उपलब्ध कराते हैं लेकिन सरकार के पास उनकी शिकायतों को दूर करने के लिए समय नहीं है. ऐसी सरकार से किसानों को कुछ नहीं मांगना चाहिए.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राजनीतिक दलों पर कटाक्ष करते हुए नाना पाटेकर ने पूछा, 'आप युवा पीढ़ी के सामने किस तरह का आदर्श स्थापित कर रहे हैं? आप क्या कर रहे हैं? मैं राजनीति में शामिल नहीं हो सकता, क्योंकि मैं एक स्पष्टवादी व्यक्ति हूं. पार्टियां बदलते-बदलते एक महीने के अंदर सारी पार्टियां खत्म हो जाएंगी.' नाना पाटेकर ने किसानों से आत्महत्या न करने का भी आग्रह किया. उन्होंने कहा, 'मौजूदा स्थिति को बदलने के लिए हम सभी को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए.' इसके अलावा दिग्गज एक्टर ने और भी ढेर सारी बातें की हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं