विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

केंद्र के कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन (Farmers Protest) का आज 17वां दिन है. तीनों कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हैं और आंदोलन तेज कर रहे हैं. किसानों ने हरियाणा के कई इलाकों में टोल प्लाजा बंद कर दिया है और उसे आईने-जाने के लिए फ्री कर दिया है. दिल्ली-जयपुर राजमार्ग को भी बंद करने की कोशिशों के तहत दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. फरीदाबाद में किसानों के आंदोलन को देखते हुए 3500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. प्रदर्शनकारी पर पुलिस ड्रोन से नजर रख रही है.

इस बीच, हरियाणा की बीजेपी की अगुवाई वाली मनोहर लाल खट्टर सरकार में उप मुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी के  नेता दुष्यंत चौटाला ने किसानों के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में मुलाकात की है.माना जा रहा है कि किसानों के दबाव को देखते हुए चौटाला खट्टर सरकार पर दबान बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

सरकार की ओर से किसानों को मनाने की अब तक की सारी कोशिशें नाकाफी साबित हुई हैं. हालांकि, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को किसान यूनियनों से सरकार के प्रस्ताव पर विचार करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है.

किसान आंदोलन: Live Updates on Farmers' Protest:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Farmers Protest, Farm Laws 2020, Farmers Protest At Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com