गांधी जंयती (Gandhi Jayanti) के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से लेकर तमाम नेता गांधी जी की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंच रहे हैं. वहीं वहां से कुछ किलोमीटर दूर दिल्ली की तमाम सीमाओं पर पिछले 10 महीनों से बैठे किसान भी पूरे दिन का उपवास रखे हुए हैं. किसानों का कहना है कि वो गांधी जी के द्वारा दिखाए रास्ते पर चलकर तीनों कृषि कानूनों को रद्द कराएंगे. कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों ने आज उपवास रखा है. उनका यह उपवास धान खरीद में देरी और कृषि कानूनों के विरोध में है.
दिल्ली बॉर्डर पर बैठे किसानों ने गांधी जयंती पर उपवास रखा है. उनका यह उपवास धान खरीद में देरी को लेकर है. किसानों का उपवास सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हाल ही में केंद्र सरकार पंजाब और हरियाणा में खरीफ धान की खरीद 11 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी थी क्योंकि हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण फसल पकने में देरी हुई है. पंजाब में वर्ष 2021-22 के खरीफ विपणन सत्र के लिए धान की खरीद एक अक्टूबर से शुरू होनी थी. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस मामले में ट्वीट करके प्रधानमंत्री मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग की थी ताकि धान खरीद प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जा सके. कई विपक्षी नेता भी सरकार से धान खरीद को टालने के फैसले को वापस लेने की मांग की है.
केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने बयान में कहा था, ‘‘यह बताया गया है कि पंजाब और हरियाणा में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण धान के पकने में देरी हुई है. किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए और उन्हें किसी भी असुविधा से बचाने के लिए, मंत्रालय ने फैसला किया है कि इन दोनों राज्यों में न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत धान की खरीद 11 अक्टूबर से शुरू होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं