उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिमी यूपी में आज के दिन का महौल गहमा-गहमी वाला रहा. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और आरएलडी के प्रमुख जयंत चौधरी शुक्रवार को चुनावी दौरे पर मुजफ्फरनगर पहुंचे. इस दौरान अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने NDTV से कई मुद्दों पर बातचीत की. जब उनसे पूछा गया कि कानून व्यवस्था के मुद्दे पर लोग आपकी पिछली सरकार पर तमाम सवाल उठा रहे हैं, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, 'सही बात है लेकिन पुरानी व्यवस्था को बदला गया है. हम भरोसा दिलाते हैं कि कानून व्यवस्था बीजेपी से बेहतर होगी. अगर हमारी सरकारी बनी तो कानून व्यवस्था को और अच्छी बनाएंगे. जरूरत पड़ी को हम एक्सपर्ट से राय लेंगे.'
बीजेपी का न्योता मान कौन रहा है, इस बार बीजेपी का राजनीतिक पलायन होगा : अखिलेश यादव
अखिलेश यादव और जयंत चौधरी से खास बातचीत के अंश :सवाल- आपके बारे में कहा जाता है कि ढ़ाई लोगों की सरकार थी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आजम खान का राज चलता था?
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अखिलेश- ऐसी कोई बात नहीं है. पुलिस में संस्थागत बदलाव हमने किए हैं. बीजेपी ये बताए हाथरस की घटना हो गई. प्रयागराज में कितने छात्रों पर मामले दर्ज किए?
सवाल- नाहिद हसन पर आपका क्या कहना है?
अखिलेश- मुकदमा किसी पर भी दर्ज हो सकता है. आप पर भी और हम पर भी मामला दर्ज हो सकता है. उपमुख्यमंत्री पर मामले हैं. आज मंहगाई और बेरोजगारी का मुद्दा है. बीजेपी बताए क्या मंहगाई खत्म हुई?
सवाल- आज आपका हेलीकॉप्टर क्यों रोका गया?
अखिलेश यादव- ये दिल्ली के लोग बता सकते हैं, कि मेरा हेलीकॉप्टर क्यों रोका गया?
सवाल- आपने सरकारी अधिकारियों पर आरोप लगाए कि वो बैलेट इकट्ठा करेंगे?
अखिलेश का जवाब- आप पता कर लीजिए ललितपुर में बैलेट इकट्ठा कर रहे हैं.
फिर सवाल - बहुत सारे लोग आपके गठबंधन पर सवाल उठा रहे हैं कि जयंत चौधी बीजेपी में जा सकते हैं. बीजेपी कहती है कि दरवाजे खुले हैं?
अखिलेश का जवाब- इस बार किसानों ने बीजेपी के लिए दरवाजे बंद कर दिए हैं. इसलिए जयंत चौधरी याद आ रहे हैं. जब किसानों पर लाठियां बरसा रहे थे तब ये कहां थे?
दिल्ली में रोका गया था चॉपर- अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा-'हारती हुई भाजपा की हताशा भरी साज़िश'
जयंत चौधरी से बातचीत के कुछ अंश:सवाल- आपने अपने कार्यकर्ताओं से कहा पोस्टल बैलेट को लेकर सतर्क रहें, ये क्यों?
जवाब- मैंने कहा कि इस बार पोस्टल बैलेट पर कार्यकर्ता नजर रखें. देखें किसके साइन किए जा रहे हैं.
अगला सवाल- कल संजीव बालियान ने कहा कि जयंत अपने परिवार के हैं?
जवाब- सामाजिकता के हिसाब से कह रहे हैं. लेकिन ये चुनाव चौधरी चरण सिंह के विरासत का चुनाव है. मैं इससे नहीं पलट सकता हूं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं