सपा के नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज आरोप लगाया है कि उनके हेलीकॉप्टर को बिना किसी कारण के दिल्ली में रोक कर रखा गया, हालांकि थोड़ी देर बाद उन्होंने जानकारी दी कि उन्हें उड़ान भरने की इजाजत मिल गई है. बता दें कि अखिलेश यादव को आज जयंत चौधरी के साथ मुजफ्फरनगर में प्रेस वार्ता करनी है, लेकिन उनके चॉपर को दिल्ली में ही रोका हुआ था. इसे लेकर अखिलेश ने ट्वीट भी किया कि हेलीकॉप्टर रोक सकते हो, हौसलों को नहीं. जनता सब समझ रही है.
राष्ट्रीय लोकदल के नेता रोहित अग्रवाल ने भी इस बाबत कू किया था. अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर को रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है और संविधान की हत्या है. भारतीय जनता पार्टी अपनी हार देख रही है, इसलिए ऐसी हरकत कर रही है. हेलीकॉप्टर अभी भी बिना कोई कारण बताए दिल्ली में रुका है और उसे मुजफ्फरनगर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही, जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता ने अभी यहां से उड़ान भरी है. यह हारी हुई भाजपा की हताश साजिश है. जनता सब समझ रही है....
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अखिलेश यादव ने इस मामले पर ये भी कहा कि सत्ता का दुरुपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है. समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा! हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं.
बता दें कि पांच राज्यों-उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर- में 10 फरवरी से चुनाव शुरू होंगे. यूपी में कुल 403 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होगा. इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को नतीजे आएंगे.
ये VIDEO भी देखें- संजीव बालियान ने NDTV से कहा, 'कुछ गांवों में विरोध हो सकता है'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं