भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) रविवार को अपने अनेक समर्थकों के साथ लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) के लिए रवाना हो गए. वहां पर किसानों के प्रदर्शन (Farmers Protest) के दौरान आठ लोगों की मौत हो गई. दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर गाजीपुर से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना होने से पहले भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता टिकैत ने हिंसा के दौरान 'कई किसानों' के मारे जाने की आशंका जताई. हिंसा में दो वाहनों को भी कथित तौर पर आग लगा दी गई.
बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी में प्रदर्शनकारियों को कथित तौर पर दो एसयूवी वाहनों से कुचले जाने के बाद हिंसा भड़क गई थी और इस दौरान गोलीबारी भी हुई थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टिकैत ने ट्विटर पर एक कथित वीडियो संदेश पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘लखीमपुर में किसान प्रदर्शन के बाद लौट रहे थे, जब उन पर हमला हुआ. कुछ पर गाड़ी चढ़ा दी गई, उन पर गोलियां भी चलाई गईं. हमें अब तक मिली सूचना के मुताबिक घटना में कई लोग मारे गए हैं.''
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को कथित तौर पर दो वाहनों से कुचले जाने के बाद हिंसा भड़क गई. प्रदर्शनकारी रविवार को यहां यहां तिकोनिया-बनबीरपुर मार्ग पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे.
अपुष्ट खबरों के मुताबिक, घटना के बाद नाराज प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर दो वाहनों को जबरन रोका और उन्हें आग लगा दी. उन्होंने कथित तौर पर कुछ यात्रियों के साथ मारपीट भी की.
- - ये भी पढ़ें - -
* लखीमपुर खीरी हिंसा : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी किसानों से मिलने के लिए पहुंचीं
* आम आदमी पार्टी ने की लखीमपुर खीरी हिंसा की सीबीआई जांच कराने की मांग
* यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा- किसानों का भेष धरकर आंदोलन करने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे
* HEADING HERE
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं