विज्ञापन

जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में धमाका, मौके पर मची अफरा-तफरी

जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर एक स्कूटी में धमाका होने की खबर है. धमाके के बाद स्कूटी में आग लग गई. मौके पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में धमाका, मौके पर मची अफरा-तफरी

जालंधर में बीएसएफ चौक के पास एक्टिवा में अचानक धमाका होने की घटना सामने आई है. इस घटना के बाद वाहन में आग लग गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका होते ही एक्टिवा में आग भड़क उठी, जिसे देखकर आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया. 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. कुछ के मामूली तौर पर घायल होने की खबर है. पुलिस और बीएसएफ के आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. पुलिस ने इलाके को घेरकर सील कर दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्कूटी में आग लगी थी. आग किन कारणों से लगी यह जांच का विषय है. फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है. धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि यह एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आस-पास रहने वाले लोगों और राहगीरों में दहशत फैल गई.

शुरुआती जांच से पता चलता है कि स्कूटर एक फ़ूड डिलीवरी वर्कर का था, जो एक नियमित डिलीवरी पूरी करने के लिए BSF क्षेत्र में आया था. उसके लौटने के कुछ ही पलों बाद, वाहन में धमाका हो गया. उसे अब पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है, हालांकि उसके परिवार का कहना है कि उसका कोई संदिग्ध बैकग्राउंड नहीं है और वह बस अपना रोज का काम कर रहा था.

पुलिस ने क्या कहा?

जब यह घटना हुई, तब पुलिस की एक गश्ती टीम पास में ही मौजूद थी. जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने PTI को फोन पर बताया, 'पहली नजर में, तथ्य यह हैं कि यहां खड़ा एक स्कूटर आग की चपेट में आ गया. हम अभी भी जमीनी स्तर पर तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं.' एक सवाल के जवाब में कौर ने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि कोई धमाका हुआ है और वे मामले की जांच कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'पीठ में छुरा घोंपने वाले गठबंधन के हकदार नहीं', कांग्रेस को लेकर NDTV से बोले DMK नेता

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com