विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2018

महाराष्ट्र: पुराना विस्फोटक नष्ट करते समय वर्धा के सेना डिपो में विस्फोट, छह की मौत, 10 जख्मी

साल 2016 में पुलगांव में ही भीषण आग लगी थी, इसमें दो अधिकारियों सहित सेना के 16 जवानों की मौत हो गई थी.

Also Read in
महाराष्ट्र: पुराना विस्फोटक नष्ट करते समय वर्धा के सेना डिपो में विस्फोट, छह की मौत, 10 जख्मी
हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
  • विस्फोटक नष्ट करते वक्त हुआ हादसा.
  • घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया.
  • दो साल पहले भी हो चुका है हादसा.
वर्धा:

महाराष्ट्र के वर्धा में स्थित पुलगांव सेना डिपो में मंगलवार सुबह एक विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई. वहीं 10 लोगों के घायल होने की सूचना है. विस्फोट की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई. घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. हादसा पुराना विस्फोटक नष्ट करने के दौरान हुआ है. बताया जा रहा है कि जबलपुर के खमरिया आर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मचारी वर्धा के पुलगांव बम डेमोलिशन रेंज में पुरानी विस्फोटक सामग्री नष्ट करने आए थे. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आयुध डिपो के कर्मचारी और मजदूरों सहित छह लोगों की मौत हो गई.

विस्फोट सुबह करीब सात बजे हुआ है. पीटीआई ने वर्धा के एएसपी निखिल पिंगले के हवाले से लिखा है कि हादसे के वक्त मौके पर करीब 10 से 15 मजदूर मौजूद थे. उन्होंने बताया, 'हादसा खुली जगह पर हुआ है. विस्फोटक उतारते हुए विस्फोटक से भरे एक बक्से में विस्फोट हुआ.' नागपुर रेंज के आईजी केएमएम प्रसन्ना ने बताया कि चार लोगों की मौत मौके पर हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों में आयुध डिपो का कर्मचारी और मजदूर शामिल हैं. जख्मी लोगों को सवांगी गांव में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अधिकारी ने बताया कि पुलगांव स्थित केन्द्रीय आयुध डिपो का डिमोलिशन ग्राउंड इस (डिमोलिशन) कार्य के लिए खमरिया स्थित आयुध फैक्टरी को दिया गया है. 

कश्मीर: शोपियां में आतंकियों से मुठभेड़ में एक जवान शहीद, चार आतंकी ढेर

बता दें, साल 2016 में पुलगांव में ही भीषण आग लगी थी, इसमें दो अधिकारियों सहित सेना के 16  जवानों की मौत हो गई थी.

(इनपुट: पीटीआई)

महाराष्ट्र के वर्धा में पुलगांव सेना डिपो में विस्फोट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Army Depot, Wardha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com