- कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा के बेटों को ईडी का समन
- ईडी की कार्रवाई से पहले ही खफा कांग्रेस के दिग्गज नेता
- सीएम गहलोत और पायलट बीजेपी पर साध चुके हैं निशाना
ईडी ने कथित पेपर लीक मामले में राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बेटों को पूछताछ के लिए समन भेजा है. ईडी राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री और कांग्रेस (Congress) नेता गोविंद सिंह डोटासरा से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी की थी. कांग्रेस विधायक ओम प्रकाश हुडला से जुड़े परिसरों पर भी छापेमारी की जा चुकी है. ये छापेमारी राजस्थान परीक्षा पेपर लीक मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के संबंध में की गई थी. पेपर लीक मामले, मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला के ज़रिए रुपयों के लेनदेन मामलों की गुप्त शिकायतें ED को इन नेताओं के खिलाफ मिली हैं. पिछले दिनों आरपीएसी सदस्य बाबुलाल कटारा से हुई पूछताछ, कुछ कोचिंग संचालकों की ईडी में शिकायतों के बाद यह कार्रवाई हुई है.
चुनाव के नजदीक ईडी के कार्रवाई पर कांग्रेस नेता पहले ही नाराजगी जता चुके हैं. इससे पहले ईडी के इस एक्शन पर गोविंद सिंह डोटासारा ने एक्स पर सत्यमेव जयते लिखा. वहीं राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने भी इस मसले पर एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा था कि राजस्थान की महिलाओं के लिए कांग्रेस की गारंटियां लॉन्च के बाद राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह जी डोटासरा के यहां ED की रेड. अशोक गहलोत ने तब लिखा था कि मेरे बेटे वैभव गहलोत को ED में हाज़िर होने का समन. इससे अब आप समझ सकते हैं, जो मैं कहता आ रहा हूं कि राजस्थान के अंदर ED की रेड रोज़ इसलिए होती है क्योंकि भाजपा ये नहीं चाहती कि राजस्थान में महिलाओं को, किसानों को, गरीबों को कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटियों का लाभ मिल सके.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इसके साथ ही सचिन पायलट ने एक्स पर लिखा था कि राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी के यहां ED की रेड की मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के पुत्र वैभव गहलोत को भी ED का सम्मन दिया गया है. भाजपा इस तरह के हथकंडों से कांग्रेस के नेताओं को डरा नहीं सकती. प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुटता से साथ खड़े हैं. इस प्रकार की कार्यवाही से भाजपा की घबराहट साफ़ दिखाई देती है, क्योंकि जनता आगामी चुनावों में राजस्थान में फिर कांग्रेस की सरकार लाने का मन बना चुकी है.
ये भी पढ़ें : "अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार नहीं, कट्टर बेईमान": ED के सामने पेश नहीं होने पर बीजेपी नेता का तंज
ये भी पढ़ें : Explainer: क्या है दिल्ली शराब नीति मामला, अरविंद केजरीवाल की पार्टी से कैसे जुड़ा है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं