बिहार में महागठबंधन में दरार पड़ती नजर आ रही है. नीतीश कुमार मंत्रिमंडल से संतोष मांझी ने की इस्तीफ़े की पेशकश कर एक नया मुद्दा उठा दिया है. संतोष मांझी पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के पुत्र हैं. संतोष मांझी ने इस इस्तीफ़े की पेशकश संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी को की है. बता दें कि विजय चौधरी, सरकार में किसी हिस्सेदारी को लेकर नीतीश कुमार द्वारा मांझी से बात करने के लिए अधिकृत हैं.
संतोष मांझी नीतीश कुमार की सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग संभाल रहे थे. संतोष मांझी का कहना है कि उन लोगों पर जनता दल यूनाइटेड द्वारा विलय का प्रस्ताव दिया गया था, जो उन्हें नामंज़ूर हैं, इसलिए उन्होंने इस्तीफ़ा दिया है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
संतोष मांझी का कहना है कि पार्टी का जेडीयू में विलय हमारे कार्यकर्ताओं के सम्मान और उसूलों के खिलाफ होता है. हमने बड़ी मेनहत से अपनी पार्टी का निर्माण किया है और जनता की आवाज बने हुए हैं. अगर हम अपनी पार्टी जेडीयू में मिला देते, तो यह आवाज खत्म हो जाती है, इसलिए मैंने कैबिनेट से इस्तीफा देने का फैसला किया.
संतोष मांझी का कहना है कि उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया हैं, लेकिन महागठबंधन के हिस्सा वे अभी तक हैं. निश्चित दौर पर विलय के माध्यम से दबाव बनाया जा रहा था. हमारी पार्टी का अस्तित्व ख़तरे में था. हम लोगों के पास विलय का प्रस्ताव जनता दल यूनाइटेड के तरफ़ से आया था. नीतीश जी का सम्मान करते हैं. उनका कुशल नेतृत्व हैं, लेकिन प्रस्ताव को हमने स्वीकार नहीं किया.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं