विज्ञापन

40 साल पुराना वो पाकिस्तानी गाना, जिसने भारत में मचाई धूम, रेडियो पर होती थी बार-बार बजाने की डिमांड,धुरंधर की बना शान

1980 के दशक के अंत में जब कैसेट प्लेयर और रेडियो हर घर की जान थे, तब एक गाने ने पूरे दक्षिण एशिया को झूमने पर मजबूर कर दिया था. यह गाना पाकिस्तान से भारत आया था और हर किसी की जुबान पर छा गया था.

40 साल पुराना वो पाकिस्तानी गाना, जिसने भारत में मचाई धूम, रेडियो पर होती थी बार-बार बजाने की डिमांड,धुरंधर की बना शान
40 साल पुराना वो पाकिस्तानी गाना, जिसने भारत में मचाई धूम, रेडियो पर होती थी बार-बार बजाने की डिमांड
NDTV

1980 के दशक के अंत में जब कैसेट प्लेयर और रेडियो हर घर की जान थे, तब एक गाने ने पूरे दक्षिण एशिया को झूमने पर मजबूर कर दिया था. यह गाना पाकिस्तान से भारत आया था और हर किसी की जुबान पर छा गया था. इस गाने का इस्तेमाल पिछले साल आई फिल्म धुरंधर में भी किया गया था. गाने की धुन इतनी कैची थी कि भाषा न समझने वाले भी कदम थिरकने लगते थे. इस गाने का नाम 'हवा हवा ऐ हवा' ये लाइन सिर्फ गाना नहीं, एक लहर बन गई था. 

हर कल्चर में फिट बैठता है गाना

पाकिस्तानी पॉप सिंगर हसन जहांगीर का ये गाना 1986 में रिकॉर्ड हुआ और 1987 में रिलीज हुआ था. जहांगीर खुद कहते थे कि 'हवा हवा ऐ हवा' की बीट्स ही ऐसी हैं जो हर कल्चर में फिट बैठती हैं. अल्बम 'हवा हवा' भारत में भी छा गई थी, रेडियो पर बार-बार बजता और लाखों कैसेट्स बिके. यह गाना सिर्फ हिट नहीं, एक जनरेशन का सिंबल बन गया.

ये Video भी देखें: .स्पॉटलाइट. में .सब कुशल मंगल., फिल्म से डेब्यू कर रहे प्रियांक शर्मा-रीवा किशन

ईरानी जड़ें और पाकिस्तानी जादू

इस गाने की असली कहानी ईरान से शुरू होती है. 1970 के दशक में ईरानी साइकेडेलिक रॉक के गॉडफादर कूरोश यागमई का फारसी गाना 'हवा हवा' आया. यह गाना प्यार और इंतजार की कहानी कहता है. 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद पश्चिमी प्रभाव वाले म्यूजिक पर बैन लग गया, लेकिन धुन सरहद पार कर पाकिस्तान पहुंची. हसन जहांगीर ने इसे उर्दू में ढालकर नया रूप दिया. 'हवा हवा ऐ हवा' एक ऐसा पॉप हिट जो भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में एक साथ बजने लगा.

बॉलीवुड में बार-बार पुनर्जन्म

कॉपीराइट के कमजोर दौर में यह धुन बॉलीवुड में कई गानों में सुनने को मिली. 1994 की 'इंसाफ अपने लहू से' में इस गाने का ओरिजिनल वर्जन इस्तेमाल हुआ.इस गाने की धुन पर 1989 की फिल्म 'बिल्लू बादशाह' में गोविंदा ने 'जवान जवान इश्क जवान' गाया. फिल्म 'आग का गोला' में 'आया आया प्यार आया' बना. 2012 की 'चालिस चौरासी' में जहांगीर खुद फिर गाए. 2017 की 'मुबारकां' में मीका सिंह वाला रीमेक आया. हाल ही में 'धुरंधर' में संजय दत्त की एंट्री पर 'हवा हवा ऐ हवा' गाना सुनने को मिलता है.

ये भी पढ़ें: अक्षय खन्ना के नाम से घबराती थीं फराह खान! बोलीं- उनके गाने की कोरियोग्राफी से कर दिया था इनकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hawa Hawa Song, Hawa Hawa, Hawa Hawa Video, Dhurandhar, Sanjay Dutt  film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com