क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा ने बुधवार को कहा कि भारत के घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या सितंबर में मामूली दो-तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ 69 लाख हो गयी. अगस्त में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या लगभग 67 लाख था. घरेलू उड़ानों ने पिछले साल के इसी महीने की तुलना में ऊंची 54 प्रतिशत की क्षमता पर परिचालन किया.
सालाना आधार पर हवाई यात्रियों की संख्या में 74 प्रतिशत की वृद्धि हुई. विज्ञप्ति में कहा गया कि एयरलाइन कंपनियों ने सितंबर में लगभग 61,100 उड़ानें रवाना कीं, जबकि 2020 में इसी महीने में 39,628 रवाना हुई थीं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इक्रा के उपाध्यक्ष और क्षेत्र प्रमुख सुप्रियो बनर्जी ने कहा, ‘‘सितंबर 2021 में, उड़ानों का औसत दैनिक प्रस्थान लगभग 2,100 था, जो सितंबर, 2020 में लगभग 1,321 के औसत दैनिक प्रस्थान से काफी अधिक है और अगस्त, 2021 में यह लगभग 1,900 से अधिक था.
सितंबर के दौरान प्रति उड़ान यात्रियों की औसत संख्या 113 थी, जबकि अगस्त में प्रति उड़ान औसतन 117 यात्री थे. हालांकि सितंबर में सुधार जारी रहा.
नागर विमानन मंत्रालय ने महामारी की दूसरी लहर के कारण एक जून से यात्रियों की अनुमति योग्य क्षमता को घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया.
इसने 12 अगस्त से इस क्षमता को बढ़ाकर 72.5 प्रतिशत कर दिया था, जिसे अब 18 सितंबर से बढ़ाकर अगले आदेश तक 85 प्रतिशत कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं