विज्ञापन

धनतेरस पर जरूर करें इस 'कुबेर महामंत्र' का जाप, एस्ट्रोलॉजर ने बताया दूर होने लगेगी पैसों से जुड़ी दिक्कत

मशहूर एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर ने कुबेर देवता को प्रसन्न करने के लिए एक महामंत्र बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

धनतेरस पर जरूर करें इस 'कुबेर महामंत्र' का जाप, एस्ट्रोलॉजर ने बताया दूर होने लगेगी पैसों से जुड़ी दिक्कत
धनतेरस पर जरूर करें कुबेर महामंत्र का जाप
(Photo Credit: Instagram)

आज धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन धन के देवता भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. इस दिन लोग नई चीजें खरीदकर घर लाते हैं, अपने घरों में दीपक जलाते हैं, शाम के समय पूजा-पाठ करते हैं और भगवान से अपने परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करते हैं. इन सब से अलग भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय भी करते हैं. इसी कड़ी में मशहूर एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने कुबेर देवता को प्रसन्न करने के लिए एक महामंत्र बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

आज जरूर करें इस मंत्र का जाप

एस्ट्रोलॉजर बताती हैं, आज धनतेरस के दिन शाम की पूजा के दौरान भगवान कुबेर का ध्यान करके उनके सरल मंत्र का जाप करें. पूजा के स्थान को साफ रखें और भगवान के सामने दीपक जलाएं. इसके बाद भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी को फूल अर्पित करें. पूजा के दौरान किसी के प्रति मन में बुरे विचार न रखें. 

भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी का ध्यान करें. इसके बाद अपनी आर्थिक परेशानियों को दूर करने और घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना करें. मन में भगवान कुबेर से कहें कि वे आपपर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें और आपको जीवन में चल रही धन संबंधी परेशानियों से बाहर निकलने की शक्ति दें.

इसके बाद इस मंत्र का जाप करें-

'ॐ कुबेराय नमः'

एस्ट्रोलॉजर के अनुसार, इस मंत्र का 108 बार जाप करना शुभ माना जाता है. आप जाप के लिए तुलसी या चंदन की माला का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा करने से भगवान कुबेर प्रसन्न हो सकते हैं और आपके जीवन में आ रहीं सभी धन संबंधी बाधाओं को दूर कर सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- Dhanteras 2026: धनतेरस पर जरूर बनाएं ये खास 'धन पोटली', एस्ट्रोलॉजर मयंक कुशवाहा ने बताया घर में कभी नहीं होगी पैसे की कमी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanteras, Faith News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com