दिल्ली में कोरोनावायरस का प्रकोप देखते हुए केजरीवाल सरकार ने राजधानी में गुरुवार को वीकेंड कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है. दिल्ली में बीते दिनों कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब यहां शुक्रवार को रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज इसकी घोषणा की है.
उन्होंने कहा कि रोज केस बढ़ रहे हैं इस स्थिति को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली सरकार ने कुछ निर्णय लिए हैं. आज उनकी उप राज्यपाल के साथ मीटिंग हुई थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
आज के ऐलान के बाद हम आपको बता रहे हैं कि नियम क्या होंगे, क्या बंद रहेगा, क्या खुला रहेगा-
1. वीकेंड कर्फ्यू के दौरान दिल्ली में सभी जरूरी सेवाएं पहले की तरह जारी रहेगी. उन्हें इससे छूट मिलेगी.
2. इस दौरान हो रही शादियों पर भी रोक नहीं लगाई गई है. जिनके घर शादियां हैं वो कर्फ्यू पास लेकर इसका आयोजन कर सकते हैं.
3. बाजारों में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी रहेगी. साप्ताहिक बाजारों को बारी-बारी से खोला जाएगा और यहां भीड़ को नियंत्रण किया जाएगा. सीएम ने कहा कि 'वीकली मार्केट में भीड़ न बढ़े इसके लिए भी हम ध्यान देंगे, ये सख्ती लोगों की सुरक्षा के लिए है, आपसे हाथ जोड़कर सहयोग की उम्मीद करता हूं.साप्ताहिक बाजार खुलेंगे लेकिन प्रतिबंधों के साथ.'
4. इस दौरान दिल्ली में मॉल, जिम और स्पा बंद किए जाएंगे. रेस्टोरेंट में केवल होम डिलीवरी होगी. लोग वहां बैठकर खा नहीं सकेंगे. वहीं सिनेमा हॉल खुलेंगे, लेकिन बस 30 फीसदी क्षमता के साथ.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं