विज्ञापन

21 रूट डायवर्ट, कनॉट प्लेस में धारा-163... CJP के तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस की तैयारी जान लें

Delhi Police Preparations: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 'तिरंगा यात्रा' का ऐलान किया है. ऐसे में दिल्ली पुलिस भी अलर्ट पर है. कनॉट प्लेस पर धारा-163 लागू है, जबकि सेंट्रल पार्क के पास सुबह से पुलिस बल तैनात है.

सीजेपी के तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस की क्या है आज तैयारी (फोटो सोर्स:IANS)
  • दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तिरंगा मार्च को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी है.
  • आज कनॉट प्लेस पर धारा-163 लागू है, यहां भारी पुलिस बल भी सुबह से तैनात है.
  • दिल्ली में 21 रूट पर ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है. सेंट्रल पार्क भी 2 दिन बंद रहेगा.
नई दिल्ली:

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली में शुक्रवार को कनॉट प्लेस के पास सेंट्रल पार्क में तिरंगा रैली का आयोजन किया है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी है. सुरक्षा के नजरिए से कनॉट प्लेस में धारा-163 लागू की गई है. वहीं आज दिल्ली में ट्रैफिक भी प्रभावित रह सकता है. वहीं मेट्रो स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से नियमों का पालन करने की अपील की है. दिल्ली पुलिस के जवानों ने कनॉट प्लेस से जनपथ तक सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. हालांकि अभी यहां ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य है, लेकिन दोपहर तक सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ाई जा सकती है.

6000 पुलिस जवान तैनात

दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन, मंडी हाऊस स्टेशन पर भी नए सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं. इसके अलावा बताया जा रहा है कि नई दिल्ली और उसके आसपास के इलाको में 25000 ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया है. पूरे इलाके में किसी भी प्रकार के बड़े विरोध प्रदर्शन, नारेबाजी या पांच से अधिक लोगों के एक जगह जुटने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है. कनॉट प्लेस के पास 6000 पुलिस जवान तैनात किए हैं. 

सेट्रल पार्क 2 दिन के लिए बंद

सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने कनॉट प्लेस के बीचों-बीच बने सेंट्रल पार्क को दो दिन 16 और 17 अक्तूबर के दिन बंद रखने का फैसला किया है. आज यह जनता के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा. पार्क के पास बैरिकेडिंग भी गई है. दिल्ली पुलिस कनॉट प्लेस के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है. कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है. 

दिल्ली में 21 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट

दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के प्रदर्शन को भले ही अनुमति नहीं दी है, लेकिन पुलिस अलर्ट पर है. ऐसे में आज ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है.  इस मार्च के कारण नई दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस और उसके आसपास के इलाकों में दोपहर 3 बजे के बाद से भारी ट्रैफिक जाम हो सकता है. फिलहाल 21 रूट डायवर्ट करने की बात कही गई है. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, मिंटो रोड, बाराखंभा रोड, जनपथ, कस्तूरबा गांधी (KG) मार्ग और डीडीयू मार्ग जैसे व्यस्त रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही को सीमित या डायवर्ट किया जा सकता है. 

इसके अलावा राजीव चौक, पटेल, जनपथ, मंडी हाउस समेत आसपास मेट्रो स्टेशनों पर भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त है. पुलिस ने दफ्तर से घर लौटने वाले लोगों और राहगीरों को सलाह दी है कि वे इन रास्तों पर जाने से बचें और यदि बहुत जरूरी हो, तो सड़क मार्ग के बजाय दिल्ली मेट्रो की सेवाओं का उपयोग करें ताकि वे जाम में फंसने से बच सकें. 

ये भी पढ़ेंः दिल्ली के 21 रास्तों पर आज ट्रैफिक डायवर्ट, CJP के तिरंगा मार्च को लेकर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Cjp Protest News, CJP Tiranga March, Delhi Police, Delhi Police News, Connaught Place
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com