सुपर चोर बंटी को तो हर कोई जानता है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने एक और ऐसे चोर को पकड़ा है, जिसने 200 से ज्यादा चोरियों की बात कबूली है. वो एक होटल का मालिक है और उसकी चोरी की कमाई की जो संपत्तियां हैं, उससे लाखों रुपए किराया आता है.
उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी जितेंद्र कुमार मीणा के मुताबिक आरोपी का नाम मनोज चौबे है, जो यूपी से आकर दिल्ली में चोरी करता था. मॉडल टाउन पुलिस ने उसे करावल नगर से गिरफ्तार किया. मनोज बंटी की तरह अकेले ही चोरी को अंजाम देता था. मनोज की 2 पत्नियां हैं, एक लखनऊ और एक दिल्ली में रहती है. लेकिन उसने चोरी के धंधे के बारे में किसी को नहीं बताया.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
ये भी पढ़ें- बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की रणनीति पर होगी चर्चा
48 साल का मनोज यूपी के सिद्धार्थ नगर का रहने वाला है. हालांकि उसका परिवार अब नेपाल में रहता है. मनोज 1997 में दिल्ली आया और पहली बार कैंटीन में चोरी के आरोप में पकड़ा गया, उसके बाद उसने पीछे मुडकर नहीं देखा. वो कोठियों और पॉश इलाके में बने मकानों में चोरी करता था.
पुलिस के मुताबिक चोरी के पैसे से मनोज ने नेपाल में होटल बनवाया. मनोज ने सिद्धार्थ नगर जिले में सिंचाई विभाग में कार्यरत एक शख्स की बेटी से शादी की और उसके परिवार को बताया कि वो दिल्ली में पार्किंग का ठेका लेता है. इसलिए उसे कई महीने तक दिल्ली में रहना पड़ता है. उसने सिद्धार्थ नगर में पत्नी के नाम एक गेस्ट हाउस बनवाया. उसने इसी इलाके में एक जमीन लेकर उसे एक अस्पताल को लीज पर दिया, जिसका किराया हर महीने 2 लाख आता है और पत्नी के लिए लखनऊ में एक मकान लिया. उसके बच्चे लखनऊ के एक नामी स्कूल में पढ़ते हैं.
ये भी पढ़ें- यूपी: मथुरा के बांके बिहारी मंदिर के पास छज्जा गिरने से 5 की मौत, CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान
दिल्ली पुलिस ने मनोज को 9 बार पकड़ा, लेकिन वो इतना शातिर था कि हर बार वो अपना नाम राजू बताता था. इस बार उसने मॉडल टाउन इलाके के एक घर में चोरी की. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक संदिग्ध दिखा, जो चोरी करने के बाद घर में शीशा लगने से जख्मी हो गया था. वो काफी देर तक बेहोश रहा, फिर चोरी का सामान लेकर चला गया, वो स्कूटी से जाते हुए दिखाई दिया.
पुलिस ने जांच की तो पता चला की स्कूटी किसी विनोद थापा की है. नेपाली नागरिक विनोद से पूछताछ की गई तो पता चला कि मनोज ने विनोद की बहन सपना से शादी की हुई है. इसके बाद पुलिस ने करावल नगर से मनोज को गिरफ्तार कर लिया. मनोज पर कुल 15 केस दर्ज हैं. बता दें कि बीते साल मध्य दिल्ली पुलिस ने अनिल चौहान नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था जिसने 5 हजार चोरियों की बात कबूली थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं