राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को हवा की गुणवत्ता बहुत ही खराब श्रेणी में दर्ज की गई. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 382 दर्ज की गई. मंगलवार को भी हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में थी और एक्यूआई 372 था.
सेंट्रल पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने सोमवार को शहर के लिए एक ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लॉन के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से निपटने के उपायों के लिए सुझाव दिये हैं. इसमें प्रमुख तौर पर सड़क पर पानी के छिड़काव और मैकेनाइज्ड क्लिनिंग को बढ़ाने की बात कही है. उन सड़कों को चिह्नित करने की बात कही गई है, जहां पर ज्यादा धूल उड़ती हैं.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
Weather Alert: मौसम विभाग का अलर्ट, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होगी भारी बारिश
नोटिफिकेशन जारी कर संबंधित अफसरों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि दिल्ली-एनसीआर इलाके में सभी हॉट मिक्स प्लांट और स्टोन क्रशर बंद रहे. प्राकृतिक गैस-आधारित संयंत्रों से बिजली उत्पादन को बढ़ाने का निर्देश दिया है. वहीं कोयला आधारित बिजली संयंत्रों के संचालन को कम करने की बात कही है.वहीं वायु प्रदूषण में वृद्धि को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने को जिम्मेदार ठहराया है. वहीं बता दें कि दिल्ली सरकार ने धूल संबंधी मापडंडों का पालन नहीं करने पर शनिवार को 92 कंस्ट्रक्शन साइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है.
हवा में प्रदूषण से बढ़ती चिंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा निर्देश जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं