मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र जल्द ही दबाव में बदल सकता है और अगले कुछ दिनों में पूरे तमिलनाडु में भारी बारिश होने की आशंका है. चेन्नई और आसपास के जिलों जैसे चेंगलपेट में मंगलवार को बारिश में कमी आई लेकिन तमिलनाडु के नागापट्टिनम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के कराईकल जैसे क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई.
चेन्नई-तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश और जलभराव की चेतावनी: पढ़ें 10 बड़ी बातें
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सुबह से शुरू होकर रात 9.30 बजे (नौ नवंबर) तक कराईक्कल में लगभग 20 सेंटीमीटर और नागपट्टिनम में लगभग 15 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई और ऐसे क्षेत्रों में बारिश जारी रह सकती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चेन्नई और आसपास के उत्तरी क्षेत्रों में मंगलवार रात तक ज्यादातर हल्की से मध्यम बारिश हुई. हालांकि, छह नवंबर की रात से सोमवार तक भारी बारिश के चलते चेन्नई और उपनगरों में जल-जमाव हो गया.
जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन ने कहा कि बांधों से जल प्रवाह और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए कदम उठाए गए हैं. तमिलनाडु राजभवन ने एक ट्वीट में कहा कि राज्यपाल आर एन रवि ने तमिलनाडु के लोगों से अगले कुछ दिनों में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर सतर्क रहने और एहतियाती उपाय करने का आग्रह किया है. प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को गैर-जरूरी आवाजाही से बचना चाहिए.
भारी बारिश से तमिलनाडु में बिगड़े हालात, अलग-अलग जगहों पर 5 लोगों की मौत
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं