विज्ञापन

दिल्ली: जसोला में खुले नाले में गिरा बच्चा लापता... सर्च ऑपरेशन जारी, परिजनों ने NDRF की टीम पर लगाए आरोप

दिल्ली के जसोला इलाके में एक खुले नाले में बच्चा गिर गया. हादसे के वक्त बच्चे ने स्कूल की यूनिफॉर्म पहन रखी थी. नाले में गिरने के बाद बच्चा लापता है.

दिल्ली: जसोला में खुले नाले में गिरा बच्चा लापता... सर्च ऑपरेशन जारी, परिजनों ने NDRF की टीम पर लगाए आरोप
स्कूल ड्रेस में खुले नारे में गिरा बच्चा, लापता (Photo: NDTV)
  • जसोला गांव में आठवीं क्लास का 15 वर्षीय छात्र मिथुन शनिवार सुबह खुले नाले में गिर गया.
  • फायर सर्विस, NDRF और बोट क्लब की टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं.
  • तेज बहाव के कारण छात्र का सुराग नहीं मिला, तलाशी अभियान लगातार जारी है.
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जसोला इलाके में शनिवार सुबह आठवीं क्लास का 15 साल का छात्र मिथुन एक खुले नाले में गिर गया. दिन भर चली खोजबीन के बावजूद, लड़का अभी भी लापता है. यह घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे दिल्ली के जसोला गांव इलाके में हुई. बताया जा रहा है कि खुले नाले में गिरते वक्त लड़के ने अपनी स्कूल यूनिफॉर्म पहनी हुई थी. घटना की जानकारी शनिवार सुबह करीब 11 बजकर 54 मिनट पर दिल्ली फायर सर्विस को मिली. सूचना मिलते ही फायर विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बच्चे की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

फिलहाल, बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है और न ही उसका शव बरामद हुआ है. नाले में पानी के बहाव और मौके की परिस्थितियों को देखते हुए राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है.

फायर विभाग के जवान नाले के अलग-अलग हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और हर मुमकिन जगह पर बच्चे की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली: फिनाइल की बोतल फटने से बड़ा हादसा! कार सवार दो लोग झुलसे, हालत गंभीर

कई टीमें चला रहीं सर्च ऑपरेशन

रेस्क्यू ऑपरेशन को और मजबूत करने के लिए मौके पर बोट क्लब की टीम और एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची हुई है. अधिकारियों और तमाम रेस्क्यू टीमों की कोशिश है कि बच्चे का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके.

इस पूरे ऑपरेशन के दौरान नाले में पानी का बहाव और मुश्किल परिस्थितियां बचाव टीमों के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई हैं. ऐसे में फायर सर्विस, एनडीआरएफ और बोट क्लब की टीमें आपसी समन्वय के साथ सर्च ऑपरेशन चला रही हैं.

गांव वालों का कहना है कि कोई सुनवाई नहीं हो रही है. एनडीआरएफ के जो लोग आए हैं, वे इधर-उधर घूम रहे हैं.

बच्चे के चाचा कहते हैं कि मिथुन स्कूल के रेडी हुआ था. हो सकता है, वो उधर पेसाब करने गया रहा हो और गिर गया है. अभी तक एनडीआरएफ के एक भी कर्मचारी नाले में नहीं कूदा है. बाहर से बांस से मार-मार कर देख रहे हैं. नाले की गहराई ज्यादा नहीं है लेकिन एनडीआरएफ की टीम बच्चे के खोजने के लिए नाले में नहीं उतर रही है.

'आए दिन होते हैं हादसे...'

जसोला के रहने वाले एक बुजुर्ग कहते हैं, "मैं सरकार से गुजारिश करना चाहता हूं कि इस नाले का कोई समाधान निकाला जाए. क्योंकि आए दिन इसकी वजह से हादसे होते रहते हैं. बहुत हादसे हो चुके हैं. महीने में एक हादसा हो ही जाता है. इसमें बच्चे, बूढ़े और जवान हर तरह के लोग गिर चुके हैं. कुछ की बॉडी मिल जाती है और कुछ लापता हो जाते हैं."

Latest and Breaking News on NDTV

प्रशासन ने क्या कहा?

इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने एडडीटीवी से बात करते हुए कहा, "हम जानकारी मिलने के बाद दिन के दो बजे यहां पहुंच गए थे. रात 9 बजे तक यहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. बच्चे का पता नहीं लगाया जा सकता है."

उन्होंने आगे कहा कि नाले में पानी का बहाव बहुत ज्यादा है इसलिए सर्च ऑपरेशन में परेशानी आ रही है. हम लगातार कोशिश कर रहे हैं. सर्च ऑपरेशन चल रहा है.

फिलहाल, सबसे बड़ी चुनौती बच्चे का पता लगाना है. रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और सभी टीमें बच्चे की तलाश में जुटी हुई हैं. अब नजर इस बात पर है कि रेस्क्यू टीमों को बच्चे के बारे में कब तक कोई सुराग मिल पाता है.

(Input- Wasim Firoz)

ये भी पढ़ें: दिल्‍ली: जसोला विहार में झाड़ियों से मिला युवक का शव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Jasola, Open Drain Accident, Okhla, Jasola Vihar Accident News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com