ग्रेटर नोएडा के जेवर (Jewar Airport) में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आपस में जोड़ने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 72 किलोमीटर लंबा हाई स्पीड कॉरिडोर का प्रस्ताव तैयार किया है. यह दूरी एक घंटे में पूरी होगी. दोनों हवाई अड्डों के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी का काम दो फेज में पूरा होगा. जेवर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच 13 मेट्रो स्टेशन बनेंगे. इसके बाद यह कॉरिडोर आईजीआई पहुंचने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट (IGI Airport) एक्सप्रेस लाइन से कनेक्ट हो जाएगा. इसके लिये वर्तमान ट्रैक से अलग ट्रैक बनाया जायेगा, जिस पर हाई स्पीड मेट्रो चलाई जाएगी, जिसकी स्पीड 120 किलोमीटर रहेगी.
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEWDA) के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया "प्रधानमंत्री के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य शुरु हो गया है नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 2024 तक पूरा करने क लक्ष्य है. इस बीच नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी का रास्ता साफ हो गया है. अरुणवीर सिंह ने बताया कि इसके लिये ट्रैफिक सर्वे भी करा लिया गया है. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से जेवर एयरपोर्ट के बीच करीब 72 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा इस पर तकरीबन 12-13 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे.
अरुणवीर सिंह के अनुसार "मेट्रो कॉरिडोर दो फेज़ में बनाई जाएगी. 35 किलोमीटर लंबा पहला चरण अंडरग्राउंड और एलिवेटेड दोनों ही होगा. नोएडा एयरपोर्ट एक्वा लाइन पर नॉलेज पार्क 2 के पास इसका कनेक्शन होगा. इस कॉरिडोर पर नॉलेज पार्क 2 तक सात स्टेशन होंगे और यहां पर इंटरचेंज बनेगा. इसके बाद मेट्रो लिंग के दूसरे चरण का काम प्रारंभ होगा. दूसरा चरण का काम 37 किलोमीटर का लंबा होगा और यह नॉलेज पार्क 2 से लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक बनेगा. यह रूट नोएडा एक्सप्रेसवे के समानांतर ही चलेगा. इस पर न्यू अशोक नगर और यमुना बैंक स्टेशन पड़ेगा.
दिल्ली मेट्रो राजधानी में और अधिक एंटी-स्मॉग गन तैनात करेगी
अरुणवीर सिंह ने बताया कि जेवर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी हरियाणा के गुड़गांव में सभी जोड़ी जाएगी ताकि दूसरे राज्य से भी लोग आसानी से इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंच सके जिसकी रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है साथ ही अरुणवीर सिंह का कहना है कि दिल्ली के सराय काले खान से हाई स्पीड बुलेट ट्रेन जो कि 22 मिनट में जेवर एयरपोर्ट पहुंचेगी के साथ ही रैपिड रेलवे जेवर होते हुए मथुरा तक का रूट बनाया गया है जिस पर बहुत जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा. यीडा के सीईओ को बताया कि दोनों चरणों के मेट्रो का डीपीआर 31 मार्च तक प्रस्तुत कर दिया जाएगा. यमुना अथॉरिटी को जब डीपीआर मिल जाएगा तो प्राधिकरण इसकी फंडिंग समेत कई और बिंदुओं पर फैसला लेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं