दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान देशभर के अस्पतालों में ऑक्सीजन संकट (Oxygen Crisis) और केंद्र से ऑक्सीजन की मांग पर आई हालिया रिपोर्ट पर चुटकी ली है. उन्होंने कहा है कि अगर ऑक्सीजन पर झगड़ा खतम हो गया हो तो थोड़ा काम कर लें?
केजरीवाल ने ट्वीट किया है, "ऑक्सीजन पर आपका झगड़ा खतम हो गया हो तो थोड़ा काम कर लें? आइए मिलकर ऐसी व्यवस्था बनाते हैं कि तीसरी वेव में किसी को ऑक्सिजन की कमी ना हो। दूसरी लहर में लोगों को ऑक्सिजन की भीषण कमी हुई।अब तीसरी लहर में ऐसा ना हो। आपस में लड़ेंगे तो करोना जीत जाएगा। मिलकर लड़ेंगे तो देश जीतेगा.."
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऑक्सिजन पर आपका झगड़ा खतम हो गया हो तो थोड़ा काम कर लें?
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 26, 2021
आइए मिलकर ऐसी व्यवस्था बनाते हैं कि तीसरी वेव में किसी को ऑक्सिजन की कमी ना हो। दूसरी लहर में लोगों को ऑक्सिजन की भीषण कमी हुई।अब तीसरी लहर में ऐसा ना हो।
आपस में लड़ेंगे तो करोना जीत जाएगा। मिलकर लड़ेंगे तो देश जीतेगा
हम ऐसा नहीं कह सकते दिल्ली में ऑक्सीजन की मांग को 4 गुना बढ़ा चढ़ाकर बताया गया: AIIMS चीफ
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की एक समिति की रिपोर्ट के हवाले से कहा गया था कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के अस्पतालों के जरूरत से चार गुणा ज्यादा ऑक्सीजन की मांग केंद्र सरकार से की थी. समिति की अंतरिम रिपोर्ट में कहा गया है कि बेड क्षमता के आधार पर तय फॉर्मूले के मुताबिक, दिल्ली को 289 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत थी, लेकिन दिल्ली सरकार ने 1,140 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की खपत का दावा किया था, जो जरूरत से चार करीब गुना अधिक है."
इस रिपोर्ट के बाद राजनीति शुरू हो गई. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने खुद की नाकामी छुपाने के लिए पूरे देश मे झूठ फैलाने का काम किया. ये आपराधिक लापरवाही है. दिल्ली में ऑक्सीजन अधिक मात्रा में थी, लेकिन उन्हें ये पता भी नहीं था कि इसको कैसे मैनेज करना है.
"नाकामी छिपाने के लिए देश में फैलाया झूठ" : ऑक्सीजन पैनल की रिपोर्ट पर BJP-आप में घमासान
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा था, "मेरा गुनाह- मैं अपने 2 करोड़ लोगों की सांसों के लिए लड़ा. जब आप चुनावी रैली कर रहे थे, मैं रात भर जग कर ऑक्सीजन का इंतज़ाम कर रहा था. लोगों को ऑक्सीजन दिलाने के लिए मैं लड़ा, गिड़गिड़ाया. लोगों ने ऑक्सीजन की कमी से अपनों को खोया है. उन्हें झूठा मत कहिए, उन्हें बहुत बुरा लग रहा है."
आज उन्होंने दूसरी बार इस मुद्दे पर बीजेपी को जवाब दिया है और साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया है. इसबीच, ऑडिट कमेटी की अगुवाई करने वाले एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, "दिल्ली ऑक्सीजन ऑडिट रिपोर्ट एक अंतरिम रिपोर्ट है. मुझे नहीं लगता है कि हम ऐसा कह सकते हैं कि ऑक्सीजन की मांग को 4 गुना बढ़ा चढ़ाकर बताया गया था."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं